Entertainment News LIVE Update in Hindi: एक्टर आमिर खान ने अपना 61वां जन्मदिन घर पर ही मनाया. आमिर ने अपने इस खास दिनों अपने करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया. आमिर की इस बर्थडे पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, उनकी एक्स वाइफ किरण राव और उनके बच्चे जुनैद खान , इरा खान और आजाद राव खान भी मौजूद थे. एक्स भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने शनिवार देर रात को अपने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है. इरफान ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आमिर भाई को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'
इसके अलावा, आज बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का जन्मदिन है, एक्ट्रेस इस साल अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आलिया भट्ट फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं. जिसमें 'हाइवे', 'राजी' और 'गंगुबाई कठियावड़ी' जैसी फिल्में शामिल हैं.. बॉलीवुड के फेमस रैपर सिंगर यो यो हनी सिंह भी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. यो यो हनी सिंह ने ही भारत के पॉप कल्चर में रैप सिंगिंग कोलोगों के बीच पॉपुलर किया था. उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, जिसमें 'अंग्रेजी बीट्स', 'ब्लू आइस', 'धीरे धीरे' और 'ब्राउन रंग' जैसे गाने शामिल हैं.
---विज्ञापन---
फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 16वें दिन 2.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 44.76 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 52.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. तमिल फिल्म 'Thaai Kizhavi' ने 16वें दिन 3.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 48.06 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म 'Thaai Kizhavi' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अब तक कुल 62.30 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---