Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने शनिवार को जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम की पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर जमकर खुशी जाहिर की है. अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम की खूब सराहना की. साथ ही उन्होंने इसे ऐतिहासिक और दिल को छू लेने वाला बताया है. उन्होंने लिखा, 'रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच जीतना सिर्फ स्कोरबोर्ड पर जीत नहीं है… यह विश्वास, दृढ़ता और सपनों की जीत है.'
आज फिल्म 'धुरंधर' की एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. क्रिस्टल डिसूजा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में आए सीरियल 'काहे ना कहे' से की थी. इसके बाद साल 2008 में क्रिस्टल स्टार प्लस के 'कस्तूरी' में दिखाई दी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2011 में आए सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली है. साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के सुपरहिट आइटम सॉन्ग 'शरारत' में क्रिस्टल डिसूजा के काम की काफी तारीफ की गई और पूरे सोशल मीडिया पर छा गई.
---विज्ञापन---
बॉलीवुड की विवादों में घिरी फिल्म 'The Kerala Story 2' ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 5.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 6.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंटट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---