Entertainment News LIVE Update in Hindi: धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है और लोग इसकी जमकर तारीफें कर रहे हैं. फिल्म ने महज 8 दिनों में दुनिया भर में इस मूवी का कलेक्शन 1000 करोड़ के पार पहुंच गया है. इन सभी के बीच अब फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने एक्स असिस्टेंट आदित्य धर की तारीफ की है.
प्रियदर्शन ने आदित्य के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है और एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरे शिष्य की इतनी शानदार कामयाबी देखने से बड़ी खुशी कोई और नहीं. धुरंधर पर बधाई आदित्य धर और धुरंधर 1 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं. इसके अलावा उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि कई फिल्ममेकर ऐसे हैं, जो खुद को पुश करते हैं और आदित्य भी उनमें से एक है.किसी भी डायरेक्टर का भरोसा ही जरूरी होता है और वो आदित्य धर में है.
---विज्ञापन---
प्रियदर्शन ने आगे कहा कि उन्होंने आदित्य को कुछ खास नहीं सिखाया है, बल्कि धर ने काम सीखा है. उन्होंने कहा, "आदित्य ने मुझसे बेहतर काम किया है और इसी वजह से धुरंधर फिल्म बनाई.
---विज्ञापन---
धुरंधर 2 के कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म ने महज 8 दिनों में भारत में ग्रॉस कलेक्शन 745.23 करोड़ रुपये कर लिया है. इसके अलावा फिल्म ने दुनिया भर में 1,067.24 करोड़ की कमाई कर ली है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह मूवी धुरंधर का रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ देगी, जिसने दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, संजय दत्त जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…