Entertainment News LIVE Update in Hindi: महीनेभर से बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर’ अब साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सिर्फ एक महीने में 1200 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ ही इसके गानें भी बेहद पसंद किए जा रहे हैं. वहीं अब ‘धुरंधर’ के एक गानें ने जबरदस्त रिकॉर्ड कायम कर दिया है. दरअसल ‘धुरंधर’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘शरारत’ ने एक YouTube पर तहलका मचा दिया है. इस गाने ने यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं.

यश की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' से एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का पहला लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. गीतू मोहनदास की फिल्म में रुक्मिणी वसंत ग्लैमरस मेलिसा के किरदार में दिखाई देंगी. पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने इस किरदार का परिचय दिया. बता दें कि अब तक फिल्म से कियारा आडवाणी का नादिया, हुमा कुरैशी का एलिजाबेथ, नयनतारा का गंगा और तारा सुतारिया का रेबेका लुक पोस्टर रिलीज किया जा चुका है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी इन दिनों धोखाधड़ी के मामले के चलते न्यायिक हिरासत में हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान हाई कोर्ट ने सोमवार को विक्रम भट्ट और अन्य की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी की एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी. साथ ही कोर्ट ने पुलिस को इस मामले की जांच जारी रखने का आदेश दिया. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, 'आरोप केवल कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने तक सीमित नहीं हैं. इसमें जानबूझकर पैसों का गबन, ट्रांसपेरेंसी की कमी और बेईमानी के फैक्ट्स शामिल हैं. शुरुआती जांच में फर्जी बिल और पैसे के लेन-देन के सबूत मिले हैं.'

---विज्ञापन---

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में तुलसी अंगद-वृंदा के साथ रहकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएगी. वहीं, ऋतिक और मंजूरी की लव स्टोरी भी आगे बढ़ेगी. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी और मिहिर कब साथ आएंगे.

अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म 'Ikkis' ने 5वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की. इसके साथ फिल्म ने भारत में 21.50 करोड़ तक कलेक्शन कर लिया है, वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 27.6 करोड़ तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' ने 32वें दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 776.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1212 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…