Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेसस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मेंबढ़ रहे खराब AQI के लिए BMC को कॉल आउट किया है. दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुंबई शहर के AQI डेटा की एक तस्वीर शेयर की,. जिसमें मुंबई का एवरेज AQI करीब 150 दिखाई दे रहा है. इस पोस्ट के साथ दीपिका ने लिखा, 'इस शहर के नागरिक और बच्चों का दम घुट रहा है! यह कैसे ठीक है!? @my_bmc @mybmchealth कृपया मदद करें!.'
इसके अलावा एक्ट्रेस निमरत कौर का आज जन्मदिन है. फिल्म 'द लंच बॉक्स' की हीरोइन इस साल अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. निमरत कौर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आई अंग्रेजी फिल्म 'वन नाइट विद द किंग' से की थी. वहीं, बॉलीवुड में उन्होंने 2012 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म 'पेडलर्स' के साथ डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ भी की गई.
---विज्ञापन---
फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 14वें दिन 1.51 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 40.21 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कुल 45.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. दूसरी तरफ तमिल फिल्म 'Thaai Kizhavi' ने 14वें दिन 1.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म 'Thaai Kizhavi' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 58.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---