Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म 'घुसखोर पंडित' का टीजर के रिलीज होते ही मूवी विवादों में घिर गई. हालांकि, फिल्म अपनी कहानी की वजह से नहीं, बल्कि अपने टाइटल के कारण विवादों में आई है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के टाइटल को जातिवादी बताते हुए फिल्म निर्माताओं और नेटफ्लिक्स पर एक विशिष्ट समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही लोगों ने फिल्म का नाम बदलने को कहा है. साथ ही ये भी कहा कि अगर फिल्म का टाइटल नहीं बदला गया तो इसे बॉयकॉट कर दिया जाएगा.
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्मिला मार्तोंडकर का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. उर्मिला ने साल 1977 में आई फिल्म 'कर्म' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने साल 1983 में आई फिल्म 'मासूम' में काम किया, जिसने उन्हें लोगों के बीच मेंफेमसस कर दिया. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में कामकिया,.जिनमें 'जुदाई', 'सत्या', 'लव ट्रायंगल', 'दिल्लगी', 'खूबसूरत' और 'जंगल' जैसी फिल्में शामिलहैं..
---विज्ञापन---
रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' ने 5वें दिन सिर्फ 2.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 22.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म 'Border 2' ने 12वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 286.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---