Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए चर्चा बटोरती हैं. हाल की हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में उनसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर की मुलाकात हुई. जहां, एक्ट्रेस की स्पीच सुन शशि थरूर उनके कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल के कायल हो गए. उन्होंने प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हार्वर्ड के बैकस्टेज में प्रियंका चोपड़ा से (एक दशक से अधिक समय बाद) मुलाकात हुई. ठीक @HarvardIndConf के समापन भाषण से पहले. उन्हें इतना अच्छा करते हुए देखना और सुनना वाकई अद्भुत है!'
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शोमा आनंद का आज जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. शोमा आनंद ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1974 में आई पंजाबी फिल्म 'दुख भंजन तेरा नाम' से की थी. इसके बाद साल 1976 में आई फिल्म 'बारूद' से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद शोमा आनंद ने कई हिट फिल्मों में काम किया. फिल्मों के अलावा वो कई टीवी शो का भी हिस्सा रही.
---विज्ञापन---
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 30.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---