Entertainment News LIVE Update in Hindi: फिल्म 'सैयारा' बॉलीवुड में कदम रखने वाली और दुनियाभर में फेमस होने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. खबर है कि अनीत पड्डा जल्द ही हिन्दी के सिनेमा की दिग्गज हस्ती मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल करेंगी. लेकिन हाल ही में यश राज फिल्म के टैलेंट के प्रवक्ता ने मंगलवार को इन खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया है. ऐसी खबरें थीं कि अनीत फिल्म 'डार्लिंग्स' के लिए प्रोड्यूसर जसमीत के रीन की बायोपिक फिल्म में काम करेंगी. मालूम हो कि मधुबाला प्रोजेक्ट की घोषणा सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने मार्च 2024 में की थी.
इसके अलावा, एक्ट्रेस पूनम पांडे का आज जन्मदिन है, अपनी बोल्डनेस के लिए फेमस पूनम पांडे आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म 'नशा' से की थी, जिसमें वो लीड एक्ट्रेस थीं. जब इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ, तो इससे बहुत नराज हो गए. एक समूह ने फिल्म के पोस्टरों को फाड़कर आग लगा दी. पूनम पांडे हमेशा से ही विवादों में रही हैं.
---विज्ञापन---
फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 12वें दिन 2.12 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 36.97 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक कुल 41.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, दूसरी तरफ साउथ सिनेमा की फिल्म 'Thaai Kizhavi' ने 12वें दिन 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 39.64 करोड़ रुपये की कमाई की है. 'Thaai Kizhavi' ने दुनिया भर में अब तक कुल 54.10 करोड़ की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---