Entertainment News LIVE Update in Hindi: हॉलीवुड एक्ट्रेस जेंडाया और टॉम हॉलैंड लोगों की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है. हाल ही में एक्ट्रेस की स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने खुलासा किया कि जेंडाया और टॉम हॉलैंडहाल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. इसके बाद से इंटरनेट पर हलचल मच गई, कुछ समय पहले ही जेंडाया और टॉम के शादी की कुछ नकली एआई-जनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. पॉप बेस के अनुसार, अब इन एआई-जनरेटेड वेडिंग फोटो पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन (एक करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस इन दोनों की शादी को लेकर इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने नई पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया है.
बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान का आज जन्मदिन है. इस साल एक्टर अपना 52वां बर्थे सेलिब्रेट कर रहे हैं. फरदीन खान ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन साल 2010 में फरदीन खान ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया, जो 14 साल तक चला. इसके बाद फरदीन ने साल 2024 में संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' से दमदार वापसी की.
---विज्ञापन---
फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 9वें दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 29.40 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 34.65 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---