Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर 2’ के आने से पहले रणवीर सिंह की बढ़ी मुसीबत, ‘हमजा’ के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह के फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनकी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, इसकी रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उनके खिलाफ ये FIR 28 नवंबर को गोवा में हुए IFFI के समापन समारोह में रणवीर सिंह द्वारा कांतारा की नकल करने के आरोप में दर्ज किया गया है. ये शिकायत बेंगलुरु के ही वकील प्रशांत मेथल ने दर्ज कराई है.

टीवी के फेमस एक्टर ऋषभ सैनी आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऋषभ सैनी ने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फेमस रिएलिटी शो ‘स्प्रिटस्विला 5’ के कंटेस्टेंट के रूप में की थी. फिर इसी साल उन्होंने फेमस टीवी सीरियल ‘कुबूल हैं’ में भी काम किया. इसके बाद वो ‘बिग बॉस 9’ में नजर आए, जहां उन्होंने प्रिंस नरूला को कांटे की टक्कर दी और शो के फर्स्ट रनर-अप रहे.

---विज्ञापन---

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘Border 2’ ने 6वें दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके बाद भी फिल्म ने भारत में अब तक कुल 213 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल की इस फिल्म ने इन 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 292.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

21:42 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News : अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म AA23 में श्रद्धा कपूर की एंट्री, रिपोर्ट

खबरों के मुताबिक, श्रद्धा कपूर अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म AA23 में लीड हीरोइन के रूप में नजर आ सकती हैं. इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज करेंगे. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि इसमें श्रद्धा शामिल हो सकती हैं.

https://www.instagram.com/p/DUGJ-rUCJbG/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==

20:38 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'The 50' का नया प्रोमो, आपस में भिड़ते दिखे कंटेस्टेंट

https://www.instagram.com/reel/DUGPWNvikbA/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

20:34 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News LIVE: इस हैंडसम एक्टर को क्या हुआ, हालत देख फैंस हैरान

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉन अब्राहम की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इन फोटोज में जॉन को देखकर हर कोई हैरान रह गया है.

https://www.instagram.com/p/DUClQ34E0YU/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

18:07 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' की रिलीड डेट जारी?

Varanasi Movie Release Date Viral Poster: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस बात की काफी चर्चाएं हो रहीं थीं कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को आखिर सिनेमाघरों में कब रिलीज किया जाएगा? वहीं अब इन चर्चाओं के बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल पूरे बनारस शहर में होर्डिंग्स लग चुके हैं. जहां इन होर्डिंग्स में एक तारीख का जिक्र किया जा रहा है, जिसे 'वाराणसी' की रिलीज डेट बताया जा रहा है. आइए जानते हैं क्या है ये डेट और क्या सही में फिल्म रिलीज होने की तारीख सामने आ गई है? पूरी खबर यहां पढ़ें...

18:04 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Arijit Singh ने मारी राजनीति में एंट्री!

बॉलीवुड के चहेते सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेकर हर किसी का दिल तोड़ दिया है. उनके चाहने वाले अब उनके आगे के प्लान्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अरिजीत सिंह को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आई है...पूरी खबर पढे़ं

17:05 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'इम्तियाज अली ला रहे हैं ये फिल्म, सामने आई रिलीज डेट

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली, दिलजीत दोसांझ के साथ एक नई फिल्म बना रहे हैं. अभी फिल्म पर काम चल रहा है. ये पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है. इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि इम्तियाज अली की ये फिल्म इसी साल 12 जून को रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/DUFoDdWDBpp/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

14:59 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'जवान 2' को लेकर आई अपडेट

Jawan 2 Update: साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाका किया था, उसकी गूंज आज भी सुनाई देती है. शाहरुख खान और साउथ के मशहूर निर्देशक एटली की जोड़ी ने पहली ही फिल्म से इतिहास रच दिया था. तब से फैंस बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट यानी 'जवान 2' का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एटली ने इस फिल्म के सीक्वल और शाहरुख के साथ अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स को लेकर बेहद अहम और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:19 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News LIVE: क्या रुबीना दिलैक फिर से बनने वाली हैं मां?

टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बार 'बिग बॉस 14' की विनर अपनी एक वीडियो की वजह से चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. रुबिना के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DUDQDyuDEtk/?utm_source=ig_web_copy_link

12:17 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फेमस साउथ एक्टर Mayur Patel का हुआ एक्सिडेंट

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मयूर पटेल की गाड़ी का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया है. उनकी गाड़ी ने ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी कई कारों को टक्कर मार दी. इस मामले के बाद बेंगलुरु में एक्टर मयूर पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

11:32 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Border 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘Border 2’ ने 6वें दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके बाद भी फिल्म ने भारत में अब तक कुल 213 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल की इस फिल्म ने इन 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 292.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DUFU20ejJMf/?utm_source=ig_web_copy_link

11:15 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 38 साल के हुए एक्टर ऋषभ सैनी

टीवी के फेमस एक्टर ऋषभ सिन्हा आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऋषभ सैनी ने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फेमस रिएलिटी शो ‘स्प्रिटस्विला 5’ के कंटेस्टेंट के रूप में की थी. फिर इसी साल उन्होंने फेमस टीवी सीरियल ‘कुबूल हैं’ में भी काम किया. इसके बाद वो ‘बिग बॉस 9’ में नजर आए, जहां उन्होंने प्रिंस नरूला को कांटे की टक्कर दी और शो के फर्स्ट रनर-अप रहे.

https://www.instagram.com/p/CKpLoDLgBGD/?utm_source=ig_web_copy_link

09:58 (IST) 29 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' के आने से पहले रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह के फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनकी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, इसकी रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उनके खिलाफ ये FIR 28 नवंबर को गोवा में हुए IFFI के समापन समारोह में रणवीर सिंह द्वारा कांतारा की नकल करने के आरोप में दर्ज किया गया है. ये शिकायत बेंगलुरु के ही वकील प्रशांत मेथल ने दर्ज कराई है.

First published on: Jan 29, 2026 09:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola