Entertainment News LIVE Update in Hindi: एक्ट्रेस गुल पनाग आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका पूरा नाम गुलकीरत कौर पनाग है. उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से स्कूल की पढ़ाई पूरी की. साल 1999 में उन्होंने 20 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था. उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म 'धूप' से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके अलावा गुल एक पायलट भी हैं.
बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को लेकर खबर आ रही थी कि वो तेलुगु हिट 'डियर कॉमरेड' की बॉलीवुड रीमेक में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनकी जोड़ी 'लापता लेडीज' की फेमस एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा के साथ बनेगी. इसी बीच सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'दोस्तों, मैं ये साफ कर दूं कि यह सच नहीं है. अब मैं कोई रीमेक नहीं बनाऊंगा.'
---विज्ञापन---
वहीं, टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में पार्थ और वैष्णवी के बीच प्यार की शुरुआत होगी। दोनों दुश्मन एक दूसरे के प्यार में डूबेंगे. वहीं, वैष्णवी और पार्थ की लव स्टोरी को तुलसी सपोर्ट करेगी.
---विज्ञापन---
इसके अलावा, अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म 'Ikkis' ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 10.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' ने 29वें दिन 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में रणवीर की फिल्म ने अब तक 747.75 करोड़ की कमाई की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…