Entertainment News LIVE Update in Hindi: जनवरी 2026 का तीसरा सप्ताह फिल्में-सीरीज देखने के शौकीनों के लिए शानदार होने वाला है. 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं. इस लिस्ट में धनुष और कृति सेनन की मच-अवेटेड फिल्म 'तेरे इश्क में' से लेकर विजय वर्मा की 'गुस्ताख इश्क' तक शामिल हैं. ये वे फिल्में हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीता और अब उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं जो इन्हें बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे. इस हफ्ते बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों का ओटीटी पर जबरदस्त बोलबाला रहने वाला है.

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी हो गई है. जानकारी के अनुसार, चोरो ने मनोज के अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट में 5.40 लाख रुपये की चोरी की है. मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद पांडे ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी शादी की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. खबरें हैं कि एक्ट्रेस 14 फरवरी को सुपरस्टार धनुष के साथ शादी करने वाली हैं. इन अफवाहों के बीच मृणाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है, जो काफी वायरल हो रही है. जिसमें वह समुद्र की हवा और सुनहरी धूप का आनंद लेती दिख रही हैं. वीडियो क्लिप के कैप्शन में मृणाल ने लिखा, 'स्थिर, ग्लोविंग और अडिग!'

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग शुरू कर दी थी, साथ ही कई बड़े ब्रांड के लिए एड्स में काम किया. साल 2005 में आई फिल्म 'यहां' से मिनिषा ने बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें 'बचना ऐ हसीनो', 'वेल डन अब्बा', 'हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड' और 'भेजा फ्राई 2' जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'Rahu Ketu' ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 2.60 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, वीर दास की फिल्म 'Happy Patel Khatarnak Jasoos' ने दूसरे दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने भारत में अब तक 2.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने 44वें दिन 3 करोड़ की कमाई की, जिसके साथ भारत में फिल्म की कमाई 821.35 करोड़ तक पहुंच गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…