---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: Rajpal Yadav की जमानत पर आज होगी सुनवाई, फैंस कर रहे कोर्ट के फैसले का इंतजार

Entertainment News in Hindi LIVE: साउथ कोरिया की फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर जंग यून-वू का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्हें 10 साल पुराने चेक बाउंस मामले में छह महीने की जेल की सजा मिली है. वहीं, उनके जेल जाने के बाद सोनू सूद, सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मीका सिंह जैसी कई हस्तियां ने उनकी मदद को सामने आईं. आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनके केस की सुनवाई होगी. बताया जा रहा है कि दोपहर एक बजे के आसपास कोर्ट में उनके केस की सुनवाई होगी. वहीं, राजपाल के फैंस बड़ी ही बेसब्री से कोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

साउथ कोरिया की फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. यहां फेमस एक्टर जंग यून-वू (Jung Eun Woo) का निधन हो गया है. 'ब्राइड ऑफ द सन' और 'वेलकम टू वाइकीकी' जैसे ग्लोब हिट ड्रामा देने वाले जंग यून-वू ने सिर्फ 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के परिवार ने खुद ये जानकारी दीहै. हालांकि अभी तक अधिकारियों ने अभी तक उनके निधन का कारण नहीं बताया है. उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है.

---विज्ञापन---

वहीं, आज हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर प्राण की जयंती है. फिल्मों में अपने खलनायक के किरदार के लिए फेमस प्राण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1940 में आई पंजाबी फिल्म 'यमला जा'' से की थी. इसके बाद उन्होंने 1990 के दशक तक फिल्मों में काम किया. अपने पूरे एक्टिंग करियर के दौरान प्राण ने 362 से अधिक फिल्मों में काम किया. फिर 12 जुलाई 2013 को इस महान एक्टर का निधन हो गया.

---विज्ञापन---

रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'Mardaani 3' ने 13वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जो 12 दिन के मुकाबले 31.25 प्रतिशत कम है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 58.9 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल मल्टीस्टारर फिल्म 'Border 2' ने 20वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 316 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ' Border 2' ने दुनियाभर में अब तक कुल 432.1 करोड़ का व्यापार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---