Entertainment News LIVE Update in Hindi: सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन और अहान शेट्टी की नई जोड़ी को शामिल किया गया है, जो इस बार युद्ध की एक नई गाथा को पर्दे पर जीवंत करेंगे. फिल्म का ट्रेलर देशभक्ति के जज्बे, भारी-भरकम डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है.
तेलुगु सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली साई-फाई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर ने एक और बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, अल्लू अर्जुन ने फिल्ममेकर लोकेश कनगराज के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है. अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'मैं कहता हूं 23. मस्ती के मूड में हूं. शांत स्वभाव का हूं. दिमागी रूप से पूरी तरह से तैयार हूं. यह पक्का है! लोकेश कनगराज गारू और आखिरकार भाई अनिरुद्ध ऑफिशियल के साथ इस नई यात्रा को लेकर उत्साहित हूं.'
---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने नील नितिन मुकेश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में आई श्रीराम राघवन की थ्रिलर फिल्म 'जॉनी गद्दार' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'न्यूयॉर्क', 'साहो', 'हिसाब बराबर', और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्में शामिल हैं.
---विज्ञापन---
प्रभास और संजय दत्त की फिल्म 'द राजा सहब' ने 6वें दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ मूवी ने भारत में अब तक कुल 124.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने 41वें दिन भी 3 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 813.60 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…