Entertainment News Update in Hindi: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रेया चौधरी का जन्मदिन है. 'बंदिश बैंडिट्स' की हीरोइन आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. श्रेया चौधरी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. फिल्मों में उन्हें पहला ब्रेक साल 2017 में आई फिल्म 'डियर माया' से मिला. श्रेया चौधरी के अलावा 'बिग बॉस 16' के एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर अंकित गुप्ता का भी आज जन्मदिन है. अंकित गुप्ता अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसके अलावा आज एक फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का 32 की उम्र में निधन हो गया है. अनुनय को ट्रैवल की दुनिया का सुपरस्टार भी कहा जाता था.
टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस समय कैप्टेंसी टास्क हो रहा है. इस दौरान गौरव खन्ना और फरहाना के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली, जहां गौरव ने फरहाना का मुंह बंद कर दिया. वहीं दूसरी तरफ कैप्टेंसी टास्क जीतकर अमाल मलिक एक बार फिर घर के नए कप्तान बन गए हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---