Entertainment News LIVE Update in Hindi: दिसंबर 2025 से बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म धुरंधर रोज एक नया इतिहास रच रही है. फिल्म अपनी जबरदस्त कमाई से अब सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 5 इंडियन फिल्मों में एक बन गई.

द केरल स्टोरी के मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म के सीक्वल की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. सनसाइन पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर द केरल स्टोरी 2 की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है. यह फिल्म इसी साल 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह करेंगे.

---विज्ञापन---

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी के अलावा एक्टर अरशद वारसी के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है. तीनों सेलेब्स के नाम पर फर्जी प्रोजेक्ट दिखाकर एडवर्टाइजमेंट फर्म से पैसे की घपलेबाजी के मामले में एजेंसी ने तीन कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि तीनों सेलेब्स के नाम का गलत इस्तेमाल किया है,जिससे 1.41 करोड़ का कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. अनिल कपूर की साल 2001 में रिलीज हुई पॉपुलर 'नायक: द रियल हीरो' का अब सीक्वल बनने वाला है. फिल्म निर्माता दीपक मुकुट ने खुद इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि वह और अनिल कपूर मिलकर 'नायक 2' बनाने वाले हैं. उन्होंने एचटीसीटी से बात करते हुए कहा, 'मैं और वह (अनिल) साथ मिलकर फिल्म बना रहे हैं. अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी बातचीत चल रही हैं.'

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर उदय चोपड़ा आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. उदय चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में बतौर प्रोड्यूसर की थी. उन्होंने अक्षय कुमार, काजोल और सैफ अली खान की फिल्म 'ये दिल लगी' को प्रोड्यूस किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें' से एक्टिंग में कदम रखा. फिलहाल वो एक्टिंग से दूर हैं.

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' ने 31वें दिन भी 12.75 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 772.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं 'Dhurandhar' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 1201.5 करोड़ तक पहुंच गया है. अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म 'Ikkis' ने चौथे दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म 'Ikkis' ने चौथे दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 20.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. 'Ikkis' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 25.4 करोड़ हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…