Thursday, 22 January, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह के आगे सब धराशायी, ‘धुरंधर’ की कमाई ने सबको धो दिया

Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की साल 2001 में रिलीज हुई पॉपुलर 'नायक: द रियल हीरो' का अब सीक्वल बनने वाला है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: दिसंबर 2025 से बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म धुरंधर रोज एक नया इतिहास रच रही है. फिल्म अपनी जबरदस्त कमाई से अब सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 5 इंडियन फिल्मों में एक बन गई.

द केरल स्टोरी के मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म के सीक्वल की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. सनसाइन पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर द केरल स्टोरी 2 की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है. यह फिल्म इसी साल 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह करेंगे.

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी के अलावा एक्टर अरशद वारसी के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है. तीनों सेलेब्स के नाम पर फर्जी प्रोजेक्ट दिखाकर एडवर्टाइजमेंट फर्म से पैसे की घपलेबाजी के मामले में एजेंसी ने तीन कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि तीनों सेलेब्स के नाम का गलत इस्तेमाल किया है,जिससे 1.41 करोड़ का कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा है.

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. अनिल कपूर की साल 2001 में रिलीज हुई पॉपुलर ‘नायक: द रियल हीरो’ का अब सीक्वल बनने वाला है. फिल्म निर्माता दीपक मुकुट ने खुद इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि वह और अनिल कपूर मिलकर ‘नायक 2’ बनाने वाले हैं. उन्होंने एचटीसीटी से बात करते हुए कहा, ‘मैं और वह (अनिल) साथ मिलकर फिल्म बना रहे हैं. अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी बातचीत चल रही हैं.’

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर उदय चोपड़ा आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. उदय चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में बतौर प्रोड्यूसर की थी. उन्होंने अक्षय कुमार, काजोल और सैफ अली खान की फिल्म ‘ये दिल लगी’ को प्रोड्यूस किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2000 में फिल्म ‘मोहब्बतें’ से एक्टिंग में कदम रखा. फिलहाल वो एक्टिंग से दूर हैं.

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 31वें दिन भी 12.75 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 772.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ‘Dhurandhar’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 1201.5 करोड़ तक पहुंच गया है. अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘Ikkis’ ने चौथे दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘Ikkis’ ने चौथे दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 20.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. ‘Ikkis’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 25.4 करोड़ हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

20:16 (IST) 5 Jan 2026
Entertainment News: रणवीर सिंह के आगे सब धराशायी, ‘धुरंधर’ की कमाई ने सबको धो दिया

दिसंबर 2025 से बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म धुरंधर रोज एक नया इतिहास रच रही है. फिल्म अपनी जबरदस्त कमाई से अब सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 5 इंडियन फिल्मों में एक बन गई...पूरी खबर पढ़ें

19:25 (IST) 5 Jan 2026
Entertainment News: Battle Of Galwan के बाद एक्शन कॉमेडी फिल्म में धमाका करेंगे सलमान खान?

सलमान खान फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज की तैयारी में लगे हैं. हालांकि इस बीच उनको लेकर एक खबर आ रही है कि वह राज एंड डीके के साथ एक एक्शन कॉमेडी फिल्म में काम कर सकते हैं. हालांकि अभी तक इसको लेकर ऑफिशियल तौर पर अनाउंस नहीं किया गया है...पूरी खबर पढ़ें

17:31 (IST) 5 Jan 2026
Entertainment News: मशहूर सिंगर के पिता के निधन के बाद अब हुई बहन की मौत

साउथ सिनेमा की मशहूर सिंगर चित्रा अय्यर की बहन शारदा अय्यर का निधन हो गया है. ट्रेकिंग के दौरान उनके साथ हादसा हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई. बता दें कि 11 दिसंबर को इससे पहले चित्रा के पिता का निधन हुआ था. पहले पिता और अब बहन की मौत के बाद से सिंगर काफी दुखी हैं. उन्होंने पोस्ट कर अपनी बहन की मौत की जानकारी शेयर की है...पूरी खबर पढ़ें

13:11 (IST) 5 Jan 2026
Entertainment News Live: फिल्म ‘Ikkis’ ने कितने करोड़ छापे?

अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘Ikkis’ ने चौथे दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 20.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. ‘Ikkis’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 25.4 करोड़ हो गया है.

https://www.instagram.com/p/DTHmZnCAXDR/?utm_source=ig_web_copy_link

13:10 (IST) 5 Jan 2026
Entertainment News Live:Athiya Shetty, KL Rahul और अरशद वारसी के नाम से धोखाधड़ी, हुआ करोड़ों का घपला

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी के अलावा एक्टर अरशद वारसी के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है. तीनों सेलेब्स के नाम पर फर्जी प्रोजेक्ट दिखाकर एडवर्टाइजमेंट फर्म से पैसे की घपलेबाजी के मामले में एजेंसी ने तीन कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि तीनों सेलेब्स के नाम का गलत इस्तेमाल किया है,जिससे 1.41 करोड़ का कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा है.

12:45 (IST) 5 Jan 2026
Entertainment News Live: ‘Dhurandhar’ ने 31वें दिन भी करोड़ो की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 31वें दिन भी 12.75 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 772.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ‘Dhurandhar’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 1201.5 करोड़ तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/reel/DTFA6NwjAmz/?utm_source=ig_web_copy_link

12:28 (IST) 5 Jan 2026
Entertainment News Live: दीपिका पादुकोण ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिए महंगे गिफ्ट्स, बुक कराई फ्लाइट टिकट

दीपिका पादुकोण ने अपने 40वें जन्मदिन मना रही है. इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था. उन्होंने अपने फैंस के लिए फ्लाइट टिकट भी बुक कराई और साथ ही साथ उन खास फैंस को लाखों के गिफ्ट्स भी दिए. साथ ही वहां पर खाने पीने और अन्य चीजों के भी खास इंतजाम किए गए थे. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DTGT7GcjLAz/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:34 (IST) 5 Jan 2026
Entertainment News Live: 53 साल के हुए उदय चोपड़ा

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर उदय चोपड़ा आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. उदय चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में बतौर प्रोड्यूसर की थी. उन्होंने अक्षय कुमार, काजोल और सैफ अली खान की फिल्म ‘ये दिल लगी’ को प्रोड्यूस किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2000 में फिल्म ‘मोहब्बतें’ से एक्टिंग में कदम रखा. फिलहाल वो एक्टिंग से दूर हैं.

https://www.instagram.com/p/DEbqJ91TDUB/?utm_source=ig_web_copy_link

11:26 (IST) 5 Jan 2026
Entertainment News Live: दीपिका पादुकोण ने फैंस के साथ मनाया अपना 40वां बर्थडे

दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे फैंस के साथ सेलिब्रेट किया है, जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एक्ट्रेस इस दौरान मरून कलर के स्वेटर में दिखी हैं. उनका यह सिंपल लुक बहुत प्यार लग रहा था. वहीं, फैंस के साथ जब एक्ट्रेस ने केक काटा तो वहां पर मौजूद सभी लोगों ने उनकी डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम का गाना आंखों में तेरी अजब सी गाया. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:27 (IST) 5 Jan 2026
Entertainment News LIVE: OTT पर रिलीज को तैयार है Tere Ishk Mein

एक्ट्रेस कृति सैनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है. चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये फिल्म कब और कहां देखने को मिलेगी. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DRoyNTMku2e/?utm_source=ig_web_copy_link

09:38 (IST) 5 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'इंडियाज गॉट टैलेंट 11' की विनर बनी 'अमेजिंग अप्सरा'

पॉपुलर रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के 11वें सीजन को आखिरकार अपना विनर मिल गया. कोलकाता के डांस ग्रुप 'अमेजिंग अप्सरा' ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट 11' की ट्रॉफी अपने नाम की और जीत के इस ताज को अपने सिर पर सजाया. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DTGX_5SjCne/?utm_source=ig_web_copy_link

08:05 (IST) 5 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अनिल कपूर के 'नायक 2' की तैयारी शुरू

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. अनिल कपूर की साल 2001 में रिलीज हुई पॉपुलर 'नायक: द रियल हीरो' का अब सीक्वल बनने वाला है. फिल्म निर्माता दीपक मुकुट ने खुद इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि वह और अनिल कपूर मिलकर 'नायक 2' बनाने वाले हैं. उन्होंने एचटीसीटी से बात करते हुए कहा, 'मैं और वह (अनिल) साथ मिलकर फिल्म बना रहे हैं. अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी बातचीत चल रही हैं.'

https://www.instagram.com/p/C8TlUbSK5GP/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Jan 05, 2026 08:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.