Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अरबाज खान और शूरा खान ने 5 अक्टूबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था. वहीं अब शूरा ने अपने फैंस को अपनी नन्ही पारी की पहली झलक दिखाई है. आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मंच पर पीएम मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ मंच पर दिखे. ऐश्वर्या ने पीएम के पैर छुए, जिसका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बहन प्रिया ने मेन्स डे पर अपने भाई को विश करते हुए एक अनोखी फोटो शेयर की. इस तस्वीर में प्रिया अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त के साथ दिख रही है.

भारत की पहली मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का आज जन्मदिन है. सुष्मिता सेन इस साल अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. सुष्मिता सेन ने 1994 में 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स जीतकर पूरे देश का नाम रौशन किया था. इसके बाद साल 1996 में फिल्म 'दस्तक' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. आज वो एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं. सुष्मिता सेन के अलावा दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान, तारा सुतारिया और रैपर बादशाह का भी आज जन्मदिन है. जहां जीनत अमान अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीं तारा सुतारिया अपना 30वां और रैपर बादशाह अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है, जहां बिग बॉस के घर में अशनूर कौर के पापा, कुनिका सदानंद के बेटे अयान और गौरव खन्ना की पत्नी आकंक्षा चमोला की एंट्री हो गई है. वहीं, अब घर में फरहाना भट्ट की मम्मी आने वाली हैं. फरहाना की मम्मी ने घर में आते ही अमाल मलिक को रोस्ट कर दिया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---