Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘स्त्री 2’ के बाद अब ‘ईथा’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी ‘श्रद्धा कपूर’, इस खास मौके पर दस्तक देगी फिल्म

Entertainment News Live In Hindi: श्रद्धा कपूर आखिरी बार ‘स्त्री 2’ में नजर आईं थी और इसके बाद अब वह फिल्म ‘ईथा’ में दिखाई देंगी. जिसकी रिलीज डेट को लेकर हाल ही में अपडेट आया है. बॉबी देओल की फिल्म बंदर बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब परफॉर्म कर रही है. वहीं मोहनलाल की दृश्यम 3 और सूर्या की करुप्पू के कलेक्शन में भी गिरावट आई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Sharddha Kapoor
Sharddha Kapoor

Entertainment News Live In Hindi: श्रद्धा कपूर आखिरी बार साल 2024 की फिल्म ‘स्त्री 2 सरकटे के आतंक’ में नजर आईं थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. फिल्म ने दुनिया भर में 800 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था. वह इस मूवी के बाद दर्शकों को उनकी स्क्रीन पर वापसी का बेसब्री से इंतजार है. वहीं, अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. दरअसल, उनकी अगली फिल्म ‘ईथा’ को लेकर हाल ही में अपडेट आया है.

फिल्ममेकर्स ने श्रद्धा कपूर की आने वाली मूवी ‘ईथा’ को लेकर अपडटे शेयर किया है. ईथा सिनेमाघरों में इसी साल रिलीज होगी. तरण आदर्श ने फिल्म की रिलीज को लेकर ऐलान करते हुए लिखा, ” छावा की जबरदस्त कामयाबी के बाद, दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर ईथा के लिए फिर साथ आ रहे हैं. यह एक बोल्ड और इमोशनल फिल्म है जिसमें श्रद्धा कपूर एक दमदार और अहम रोल में दिखेंगी .रिलीज़ की तारीख तय हो गई है 28 अगस्त 2026(रक्षाबंधन) यह फिल्म सिनेमाघरों रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर दस्तक देगी.

---विज्ञापन---

बता दें कि फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी नजर आएंगे. फिल्म में श्रद्धा कपूर विठाबाई के रोल में दिखेंगी. यह मूवी महाराष्ट्र की फेमस तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के बारे में है.

बंदर का हुआ बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो यह बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के चौथे दिन सिर्फ 30 लाख की कमाई की है. मूवी ने अभी तक कुल भारत में 2.75 करोड़ का कारोबार किया है और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.30 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

दृश्यम 3 ने और करुप्पू ने किया इतना कलेक्शन

दूसरी ओर दृश्यम 3 के कलेक्शन को लेकर बात करें तो 19वें दिन इसकी रिलीज में गिरावट आई है. फिल्म ने 19वें दिन सिर्फ 50 लाख कमाए हैं और इसने अभी तक भारत में कुल 106.93 करोड़ का कलेक्शन किया है और दुनिया भर में 235.55 करोड़ की कमाई की है. वहीं, करुप्पू ने 25वें दिन सिर्फ 53 लाख कमाए और भारत में इसने 193.93 करोड़ कमा लिए हैं. दुनिया भर में इसने 304.85 करोड़ का कारोबार किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

10:14 (IST) 9 Jun 2026
Entertainment Live News:प्रेग्नेंट Deepika Padukone की बेबी बंप में फोटो वायरल, Ranveer Singh भी दिखे साथ

रणवीर सिंह इन दिनों खबरों में बने हुए हैं. धुरंधर 2 की सफलता के बाद वह डॉन 3 को लेकर विवादों से घिरे हुए हैं. इन सभी के बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. कपल जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं. वहीं, हाल ही में दीपिका और रणवीर को एक साथ मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में स्पॉट किया गया है. दोनों को वहां उनके नए घर में देखा गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jun 09, 2026 10:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola