Entertainment News LIVE Update in Hindi: धुरंधर द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म के कलाकारों से लेकर इसकी कहानी तक की सभी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग इसे प्रोपेगैंडा बता रहे हैं. वहीं, अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इसको लेकर रिएक्ट किया है और धुरंधर का बचाव किया है.

शत्रुघ्न ने न्यूज18 से बात करते हुए कहा, " मैंने धुरंधर 2 नहीं देखी है, लेकिन मैंने धुरंधर 1 देखी है और मुझे वो फिल्म बहुत पसंद आई. मैंने इस फिल्म को लेकर ट्वीट भी किया था. मैंने उन दावों कोक भी पढ़ा है. लेकिन मैं इसे प्रोपेगेंडा नहीं कहूंगा. फिल्म तो फिल्म होती है. इसमें एंटरटेनमेंट होता है. इसमें दर्शकों को बांधे रखने की क्षमता होती है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा शत्रुघ्न ने धुरंधर के डायरेक्शन की भी जमकर तारीफ की है. उन्होंने आदित्य धर को लेकर कहा, " मेरा मानना है कि आदित्य धर आज एक रोल मॉडल के रूप में उभर कर सामने आए हैं. वो बहुत शानदार निर्देशक, शानदार फिल्म, हमने लंबे समय से ऐसी बेहतरीन मूवी नहीं देखी है.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म शानदार कमाई कर रही है. इस मूवी ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ का किया है और फिल्म ने ओवरसीज में 274 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से मूवी ने दुनिया भर में 1128.99 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…