---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: ‘भाई आप शादी कर लो…’ Salman Khan की शादी करवाने के लिए राखी सावंत ढूंढ रही लड़की

Entertainment News Live In Hindi: सलमान खान इन दिनों अपने पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस बीच राखी सावंत ने उन्हें शादी करने की सलाह दी है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Rakhi Sawant-Salman Khan
Rakhi Sawant-Salman Khan

Entertainment News Live In Hindi: सलमान खान बीते लंबे वक्त से खबरों में बने हुए हैं. एक्टर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट और हाल ही में पपराजी पर बुरी तरह से गुस्सा होने को लेकर खबरों में बने हैं. इन सभी के बीच बेबाक राखी सावंत ने सलमान खान को लेकर एक सलाह दी है. उन्होंने सलमान खान के लिए कहा है कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए और वो उनके लिए लड़की ढूंढ रही हैं.

दरअसल, हाल ही में पपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा, ” भाई आप अकेले हो. आपका ओमेगा 3 बढ़ गया है. दिमाग गरम हो गया है, तो आप ये सब बोल रहे हो. भाई आप जल्दी से शादी कर लो. मैं लड़की ढूंढ रही हूं भाई के लिए.

---विज्ञापन---

बता दें कि राखी सावंत का ये बयान उस दौरान आया है, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए तनहाई और अकेलेपन को लेकर बात की थी. जिसके बाद फैंस का ध्यान उनके इस पोस्ट पर गया था. उन्होंने इसमें लिखा था, “‘मैं, खुद और सिर्फ मैं..खुद के साथ रहने के दो तरीके होते हैं. एक ‘अकेले’, जो आपकी अपनी पसंद होती है, और दूसरा ‘तन्हा’, जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता. अब आपको खुद समझना है कि आपको क्या करना चाहिए.’ सलमान खान का ये पोस्ट जमकर वायरल हुआ था. हालांकि इसके बाद एक्टर ने सफाई भी दी थी और कहा था, ” अरे यार मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था. जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार और दोस्त हैं. तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूं? जब मेरे पास आप लोग हैं, आपकी दुआएं हैं और शुभकामनाएं हैं, तो मैं सबसे बड़ा शुक्रगुजार हूं.

दृश्यम ने तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन

मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 को लेकर बात करें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है और तीन दिनों में 117.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और भारत में 40.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने अपने तीसरे दिन यानी कि शनिवार को 13.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
09:14 (IST) 24 May 2026
Entertainment Live News: Cannes 2026 के क्लोजिंग डे पर Aishwarya Rai ने लूटी महफिल

ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाती हैं. ऐश्वर्या राय न सिर्फ बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी लोगों की फेवरेट हैं. वहीं, हाल ही में ऐश्वर्या कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंची थीं. उनके पहले दिन का लुक खूब वायरल हुआ और दूसरे दिन का लुक भी लोगों को खूब पसंद आया. एक्ट्रेस का कांस का तीसरा लुक भी अब सामने आ गया है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: May 24, 2026 09:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.