Entertainment News LIVE Update in Hindi: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. फिल्म की चारों ओर चर्चा हो रही है. लोग लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि साउथ से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स तक भी धुरंधर 2 के मुरीद हो गए हैं. इस लिस्ट में अब सुपरस्टार रजनीकांत का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने हाल ही में धुरंधर 2 देखी और इस फिल्म की जमकर तारीफ की है.
दरअसल, एक्स पर रजनीकांत ने पोस्ट करते हुए लिखा, "क्या शानदार फिल्म है धुरंधर 2. आदित्य धर- बॉक्स ऑफिस का बाप. रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई. हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. जय हिंद . रजनीकांत के द्वारा की गई आदित्य धर और फिल्म की तारीफ पर डायरेक्टर का रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा, " सर, हम सब मनोरंजन को सिर्फ एक ही पैमाने पर मापते आए हैं, आप. दशकों से हमें तालियां बजाने, हंसने, रोने और असाधारण महसूस कराने का आपका अंदाज और आज भी वही शान और गरिमा बनाए रखी है, वाकई जादू है. इसलिए, आपके द्वारा धुरंधर 2 को "मस्ट वॉच" कहना मेरे जीवन का सबसे बड़ा 'सुपरस्टार' पल है. ऐसा लगता है जैसे उस शख्स का आशीर्वाद मिला हो जिसने हम सबको बड़े सपने देखना सिखाया. शब्दों में बयां नहीं कर सकता, सर. यह बात सीधे दिल को छू गई.
---विज्ञापन---
धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म ने पांचवें दिन भी शानदार कमाई की है. मूवी ने पांचवें दिन यानी कि पहले सोमवार को 65 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म ने भारत में 519 करोड़ की कमाई कर ली है और फिल्म ने दुनिया भर में 829 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है. इस तरह से यह मूवी सबसे जल्दी 800 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---