Entertainment News LIVE Update in Hindi: साल 2018 की फिल्म तुम्बाड अपनी शानदार कहानी, बेहतरीन विजुअल्स और हस्तर के खौफ को लेकर जानी जाती है. तुम्बाड 2 को लेकर एक अपडेट सामने आया है. फिल्म के प्रोड्यूसर सोहम शाह ने इस बार मूवी के लिए पेन स्टूडियोज के जयंतीलाल गड़ा के साथ हाथ मिलाया है. जो कि गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इन सभी के अलावा इस मूवी के नए विलेन की तलाश की जा रही है.
दरअसल, फिल्म के करीबी सूत्रों के मुताबिक दो बेहतरीन कलाकार अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर विचार किया जा रहा है. फिल्म के सीक्वल पार्ट को लेकर मेकर्स का उद्देश्य सिर्फ फिल्म में एक डरावना विलेन दिखाना नहीं बल्कि एक ऐसा लेयर्ड किरदार लाना चाहते हैं, जो कि गहराई से काम कर सके. अक्षय खन्ना शानदार एक्टर हैं और नवाजुद्दीन डार्क रोल बखूबी निभाते हैं. हालांकि अभी तक कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
---विज्ञापन---
राजपाल यादव को 16 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं. एक्टर को भांजी की शादी अटेंड करने के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है. हालांकि को अभी भी 6 करोड़ रुपये का कर्ज देना है. जिसमें से शिकायकर्ता के वकील ने एबीपी से बात करते हुए कहा है कि अगर राजपाल बकाया पैसा चुका देते हैं वह केस खत्म कर देंगे.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---