Entertainment News Live: मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म 'घूसखोर पंडित' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. यह फिल्म अपने टाइटल को लेकर विवादों में है. दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म को लेकर याचिका दायर की गई है और लोगों ने इसको लेकर आरोप लगाया है कि फिल्म का टाइटल ब्राह्मण समुदाय के लिए अपमानजनक है.कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि फिल्म का टाइटल 'पंडित' शब्द को जानबूझकर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से जोड़ा जा रहा है. यह याचिका विनीत जिंदल ने दायर की है और कहा है कि यह टाइटल ब्राह्मण समुदाय की गरिमा और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है. इस याचिका के साथ फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है. जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.
साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम का तीसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. फिल्म अप्रैल 2026 को रिलीज होगी और इसके पहले दो पार्ट जबरदस्त हिट रहे थे. जिसके बाद से फैंस भी इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं, अब फिल्म के तीसरे पार्ट की रिलीज से पहले डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है.
---विज्ञापन---
दरअसल, डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने ये साफ कर दिया है कि यह फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 पर समाप्त हो जाएगी. उन्होंने कहा, 'इस फ्रेंचाइजी का अब कोई और पार्ट नहीं आएगा. मैंने कभी सपने में भी इसकी प्लानिंग नहीं की थी. लोग मुझसे इसे खत्म करने के लिए कह रहे हैं इसलिए मैं इसे अब खत्म कर रहा हूं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा, "फिल्म का तीसरा पार्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होगा.
---विज्ञापन---
अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. वह आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का बर्थडे 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था. रिफ्यूजी फिल्म से डेब्यू करने वाले अभिषेक ने अपने शुरुआती करियर में जमकर आलोचनाओं का सामना किया और शुरुआत में ही उन्होंने 11 फ्लॉप फिल्में दी. हालांकि उसके बाद बंटी और बबली, गुरु, हाउसफुल 3, आई वांट टू टॉक जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों में अभिषेक ने काम किया. एक्टर की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 280 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 6वें दिन सिर्फ 2 करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म ने अभी तक भारत में सिर्फ 24.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है. दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ ने 13वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस फिल्म ने 290.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…