Entertainment News LIVE Update in Hindi: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे चहेती बहू में से एक हैं. उन्होंने टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ से पॉपुलैरिटी हासिल की थी. वहीं, अब खबर आ रही है कि दिव्यांका और विवेक दहिया जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि दिव्यांका शादी के 10 साल बाद प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है.

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि दिव्यांका की प्रेगनेंसी को छह या सात महीने हो चुके हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों को लेकर कपल ने कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है और ना ही अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 18वें दिन सिर्फ 1.06 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 48.86 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि मूवी की कमाई 17वें दिन के मुकाबले घटी है. 17वें दिन फिल्म ने 3.18 करोड़ कमाए थे. दूसरी तरफ तमिल फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 18वें दिन सिर्फ 56 लाख का कलेक्शन किया है. जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 51.31 करोड़ हो गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---