Entertainment News LIVE Update in Hindi: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और इस मूवी ने सिर्फ 6 दिनों में 919 करोड़ का दुनिया भर में बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है. जहां एक ओर मेकर्स फिल्म की सफलता पर खुश हो रहे हैं वह दूसरी ओर मूवी के एक सीन पर जमकर विवाद हो गया है. दरअसल, फिल्म के एक सीन में आर माधवन का किरदार अजय सान्याल गुरबानी का एक श्लोक कहते हुए सिगरेट पीते नजर आते हैं. जिसके बाद सिख समुदाय ने इसपर आपत्ति जताई है और एक नेता ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है.इस पूरी विवाद पर अब आर माधवन का रिएक्शन आया है.
दरअसल आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और उसमें उन्होंने कहा, " नमस्कार मैं हूं आर माधवन, धुरंधर के पूरे परिवार की ओर से आप लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद कि आप लोगों ने हमारी फिल्म को इतना प्यार दिखाया. हमें समझ नहीं आ रहा है कि हम खुद को कैसे प्रकट करें. हाल ही में हमें पता चला है कि कुछ लोगों को इस बात से तकलीफ हुई है कि इस फिल्म के एक सीन में गुरु गोबिंद सिंह जी के दशम ग्रंथ से कुछ लाइन्स बोलते वक्त मैंने सिगरेट स्मोक की है और इससे लोगों को तकलीफ पहुंची हैं. लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि ये ऐसा नहीं है. आदित्य धर ने खुद इस बात का पूरा ध्यान रखा है और उन्होंने मुझसे पहले ही कह दिया था कि जब आप गुरबानी का श्लोक बोलेंगे तो आप सिगरेट बुझा देंगे और अपने मुंह से भी धुआ नहीं आना चाहिए." एक्टर ने आगे बताया कि उन्होंने वैसा ही किया जैसा डायरेक्टर ने कहा और गुरबानी का श्लोक कहते वक्त ना तो स्क्रीन पर धुआ था और न ही उनके हाथ में सिगरेट. उन्होंने कहा कि वह सिख समुदाय का सम्मान करते हैं, वे उनके साथ हैं और किसी भी तरह से लोगों को दुखी नहीं करना चाहते हैं. अगर किसी को जान अनजाने तकलीफ पहुंचाई है, तो माफ कीजिएगा और आप सभी खुश रहिए.
---विज्ञापन---
धुरंधर 2 के कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में दुनिया भर में 919 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. छठे दिन मूवी ने भारत में 56.55 करोड़ की कमाई की थी और भारत में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 576.67 करोड़ का हो गया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---