Entertainment News Live: फेमस बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती के साथ एक इवेंट के दौरान उनके साथ बदसलूकी हुई है.. जिसको लेकर एक्ट्रेस ने बोंगांव पुलिस स्टेशन में अपनी लिखित शिकायत भेजी है. एक्ट्रेस एक इवेंट में पहुंची थी और वह उत्तर प्रदेश 24 परगना के बोंगांव में जब स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी तो उनके साथ गलत बर्ताव किया गया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने इवेंट ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज पर तलवार लटक रही है. फिल्म कब रिलीज होगी इसको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. मामला मद्रास हाई कोर्ट में है और सीबीएफसी द्वारा दायर की गई अपील पर फैसला सुनाएगा जाएगा. हालांकि बीच में मेकर्स ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसपर फैसला सुनाने से इनकार कर दिया था और वापस से मद्रास कोर्ट को इसपर जल्द से जल्द वर्डिक्ट देने को कहा था. हालांकि जब 20 जनवरी को इसपर सुनवाई हुई थी तो मद्रास हाई कोर्ट ने अपना फैसला रिजर्व रखा था. फिल्म को प्रमाणपत्र देने को लेकर आज आखिरी फैसला सुनाया जाएगा और मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें आज फिल्म की रिलीज डेट मिल जाएगी. लेकिन हाल ही में फैसला आया है और मद्रास हाई कोर्ट ने एकल पीठ के फैसले को रद्द कर दिया है. फिल्म की रिलीज डेट पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.
---विज्ञापन---
सारा अली खान और ऑरी को अक्सर ही साथ देखा गया है. कहा जाता है कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं. हालांकि ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. क्योंकि हाल ही में ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी. यह रील एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अमूल्या रतन के वीडियो की तरह ही थी,जिसमें वह खुद को रिकॉर्ड कर रही होती हैं और एक शख्स उनके पीछे से वॉक करते हुए जाता है और उसको लेकर वह कहती हैं कि जीरो सेंस है. इसी की तर्ज पर ऑरी ने वीडियो बनाया था. हालांकि ऑरी के इस वीडियो पर अलग अलग तरह के कमेंट्स देखने को मिले. एक यूजर ने ऑरी से उनके कपड़ों को लेकर पूछा कि 'वास्तविक प्रश्न: आखिर वह ब्रा किस चीज को थामे हुए है? इसपर ऑरी ने जवाब देते हुए कहा, "सारा अली खान की हिट्स".
---विज्ञापन---
ऑरी के इस कमेंट के बाद विवाद छिड़ गया है. कुछ लोगों का कहना है कि क्या दोनों के बीच दोस्ती खत्म हो गई है या उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसके अलावा लोगों ने ऑरी के इस कमेंट पर नाराजगी भी जताई. यहां तक कि कई यूजर्स ने इस बात पर भी दुख जताया जो लोग ऑरी के साथ जुड़े हुए हैं. क्योंकि उनका मानना है कि वह गलत बर्ताव कर रहे हैं. बता दें कि सारा अली खान और इब्राहिम ने ऑरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसको लेकर भी ऑरी ने एक यूजर को जवाब दिया था कि उसने उन्हें बहुत पहले अनफॉलो कर दिया था.
बॉबी देओल आज अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं. बॉबी देओल बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं और उन्होंने कई शानदार फिल्में की है. बरसात से ट्विंकल खन्ना के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉबी ने सोल्जर, बादल, गुप्त, हमराज, लव होस्टल, क्लास ऑफ 83, एनिमल जैसी शानदार फिल्में की है. इसके अलावा वह वेब सीरीज आश्रम में नजर आ चुके हैं, जो कि ओटीटी पर जबरदस्त हिट रही थी.
सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ की कमाई की और फिल्म ने तीसरे दिन 54.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने अपने चौथे दिन 59 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म ने सिर्फ चार दिनों 180 करोड़ की कमाई कर ली है. बॉर्डर 2 ने रणवीर सिंह के धुरंधर के चौथे दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. क्योंकि इस फिल्म ने अपने चौथे दिन 23.25 करोड़ की कमाई की थी.