Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News Live: एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती के साथ हुई बदसलूकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Entertainment News in Hindi LIVE: सारा अली खान और ऑरी की दोस्ती में दरार आ चुकी हैं. ऑरी इन दिनों सारा अली खान को ऑनलाइन ट्रोल कर रहे हैं और उनके करियर पर कमेंट कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment Live
Entertainment Live

Entertainment News Live: फेमस बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती के साथ एक इवेंट के दौरान उनके साथ बदसलूकी हुई है.. जिसको लेकर एक्ट्रेस ने बोंगांव पुलिस स्टेशन में अपनी लिखित शिकायत भेजी है. एक्ट्रेस एक इवेंट में पहुंची थी और वह उत्तर प्रदेश 24 परगना के बोंगांव में जब स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी तो उनके साथ गलत बर्ताव किया गया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने इवेंट ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज पर तलवार लटक रही है. फिल्म कब रिलीज होगी इसको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. मामला मद्रास हाई कोर्ट में है और सीबीएफसी द्वारा दायर की गई अपील पर फैसला सुनाएगा जाएगा. हालांकि बीच में मेकर्स ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसपर फैसला सुनाने से इनकार कर दिया था और वापस से मद्रास कोर्ट को इसपर जल्द से जल्द वर्डिक्ट देने को कहा था. हालांकि जब 20 जनवरी को इसपर सुनवाई हुई थी तो मद्रास हाई कोर्ट ने अपना फैसला रिजर्व रखा था. फिल्म को प्रमाणपत्र देने को लेकर आज आखिरी फैसला सुनाया जाएगा और मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें आज फिल्म की रिलीज डेट मिल जाएगी. लेकिन हाल ही में फैसला आया है और मद्रास हाई कोर्ट ने एकल पीठ के फैसले को रद्द कर दिया है. फिल्म की रिलीज डेट पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.

सारा अली खान और ऑरी को अक्सर ही साथ देखा गया है. कहा जाता है कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं. हालांकि ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. क्योंकि हाल ही में ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी. यह रील एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अमूल्या रतन के वीडियो की तरह ही थी,जिसमें वह खुद को रिकॉर्ड कर रही होती हैं और एक शख्स उनके पीछे से वॉक करते हुए जाता है और उसको लेकर वह कहती हैं कि जीरो सेंस है. इसी की तर्ज पर ऑरी ने वीडियो बनाया था. हालांकि ऑरी के इस वीडियो पर अलग अलग तरह के कमेंट्स देखने को मिले. एक यूजर ने ऑरी से उनके कपड़ों को लेकर पूछा कि ‘वास्तविक प्रश्न: आखिर वह ब्रा किस चीज को थामे हुए है? इसपर ऑरी ने जवाब देते हुए कहा, “सारा अली खान की हिट्स”.

ऑरी के इस कमेंट के बाद विवाद छिड़ गया है. कुछ लोगों का कहना है कि क्या दोनों के बीच दोस्ती खत्म हो गई है या उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसके अलावा लोगों ने ऑरी के इस कमेंट पर नाराजगी भी जताई. यहां तक कि कई यूजर्स ने इस बात पर भी दुख जताया जो लोग ऑरी के साथ जुड़े हुए हैं. क्योंकि उनका मानना है कि वह गलत बर्ताव कर रहे हैं. बता दें कि सारा अली खान और इब्राहिम ने ऑरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसको लेकर भी ऑरी ने एक यूजर को जवाब दिया था कि उसने उन्हें बहुत पहले अनफॉलो कर दिया था.

बॉबी देओल आज अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं. बॉबी देओल बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं और उन्होंने कई शानदार फिल्में की है. बरसात से ट्विंकल खन्ना के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉबी ने सोल्जर, बादल, गुप्त, हमराज, लव होस्टल, क्लास ऑफ 83, एनिमल जैसी शानदार फिल्में की है. इसके अलावा वह वेब सीरीज आश्रम में नजर आ चुके हैं, जो कि ओटीटी पर जबरदस्त हिट रही थी.

सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ की कमाई की और फिल्म ने तीसरे दिन 54.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने अपने चौथे दिन 59 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म ने सिर्फ चार दिनों 180 करोड़ की कमाई कर ली है. बॉर्डर 2 ने रणवीर सिंह के धुरंधर के चौथे दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. क्योंकि इस फिल्म ने अपने चौथे दिन 23.25 करोड़ की कमाई की थी.

21:22 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment Live News: Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया रिटायरमेंट

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है. अरिजीत सिंह ने अपनी गायकी से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी घोषणा की है.

https://www.instagram.com/p/DUBKkEzCFRG/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

20:18 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment Live News: विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी की फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

काफी समय से चर्चा में रही फिल्म 'गांधी टॉक्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

https://www.instagram.com/reel/DUAYLmXDBX2/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

20:10 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment Live News: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट आई सामने

अक्षय कुमार की अगली फिल्म में ‘वेलकम टू द जंगल’ कॉमेडी वर्ल्ड की एक बहुत बड़ी फिल्म होने जा रही है. फिल्म पर लंबे समय से काम चल रहा था. अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है. रिपोर्ट्स में मुताबिक अक्षय कुमार की ये फिल्म इसी साल 26 जून को रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/DUAauVhDNPm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

18:17 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment Live News: इस हफ्ते थिएटर्स-ओटीटी पर रिलीज होंगी ये शानदार नई फिल्में और वेब सीरीज

ओटीटी और सिनेमाघरों में हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. 26 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक यहां एक एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. ये पूरा हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है. ओटीटी प्लेटफॉर्म से लेकर सिनेमाघरों तक नई-नई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनकी कहानी आपको अपना बना ही लेंगी. चलिए ये पूरी लिस्ट देखते हैं.

16:23 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment Live News: ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट फिर बदली

Dhamaal 4 New Release Date: अगर आप भी अजय देवगन और उनकी 'धमाल' पलटन की पागलपंती का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट है. 'धमाल 4' की रिलीज डेट में एक बार फिर बदलाव किया गया है. पहले यह फिल्म 12 जून 2026 को आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाकर जुलाई में शिफ्ट कर दिया है. यह फैसला किसी डर से नहीं, बल्कि एक 'शुभ दिन' पर फिल्म लाने के इरादे से लिया गया है. इस बदलाव के साथ ही अब दर्शकों को अपनी हंसी रोकने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें...

15:51 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment Live News: विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी की फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और खूबसूरत एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी एक ऐसी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. इस फिल्म का नाम है 'गांधी टॉक्स' और इसका ट्रेलर भी आज रिलीज हो गया है. खास बात ये है कि इस पूरी फिल्म में एक भी डायलॉग नहीं है. ये एक 'साइलेंट' यानी मूक फिल्म है. ट्रेलर में बिना बोले ही कलाकारों ने अपनी एक्टिंग और चेहरे के हाव-भाव से कमाल कर दिया है, जिसे देखकर लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

11:49 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment Live News: जन नायकन की रिलीज डेट पर सस्पेंस बरकरार, मद्रास हाईकोर्ट में एकल पीठ का आदेश रद्द

थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. दरअसल, मद्रास हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए एकल पीठ के आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें फिल्म को तुरंत सर्टिफिकेट देने की बात कही थी. यह फिल्म 09 जनवरी 2026 को रिलीज होनी थी, मगर CBFC द्वारा फिल्म को क्लियर करने से मना करने के बाद इसे टाल दिया गया है.

10:51 (IST) 27 Jan 2026
थलपति विजय की ‘जन नायकन’ पर आज आएगा फैसला, क्या फिल्म को मिल पाएगी रिलीज डेट?

थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज पर तलवार लटक रही है. फिल्म कब रिलीज होगी इसको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. मामला मद्रास हाई कोर्ट में है और सीबीएफसी द्वारा दायर की गई अपील पर फैसला सुनाएगा जाएगा. हालांकि बीच में मेकर्स ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसपर फैसला सुनाने से इनकार कर दिया था और वापस से मद्रास कोर्ट को इसपर जल्द से जल्द वर्डिक्ट देने को कहा था. हालांकि जब 20 जनवरी को इसपर सुनवाई हुई थी तो मद्रास हाई कोर्ट ने अपना फैसला रिजर्व रखा था. फिल्म को प्रमाणपत्र देने को लेकर आज आखिरी फैसला सुनाया जाएगा और मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें आज फिल्म की रिलीज डेट मिल जाएगी.

10:38 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment Live News: Shreyas Talpade के 50 वें बर्थडे पर जाने कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर

Shreyas Talpade Birthday: श्रेयस तलपड़े बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं.वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. वहीं, आज एक्टर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का बर्थडे 27 जनवरी को होता है.ओम शांति ओम, गोलमाल, हाउसफुल 2 जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके श्रेयस आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. एक्टर रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और वह एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ तक चार्ज करते हैं.

10:29 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment Live News: रणबीर कपूर ने दिया Animal Park को लेकर बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Animal Park: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल साल 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी और इस मूवी के सीक्वल पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं. वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने एनिमल पार्क को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी. एक्टर ने कहा, " डायरेक्टर अभी एक और फिल्म बना रहे हैं. हम उस फिल्म(Animal Park) की शूटिंग 2027 में शुरू करेंगे. अभी इसमें थोड़ा समय है." इस बीच जब उनसे स्क्रिप्ट को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, "उन्होंने(रेड्डी वांगा) अभी-अभी यह बताया है कि वह फिल्म को लेकर में असल में क्या करना चाहते हैं. वह इसे तीन पार्ट्स में बनाना चाहते हैं. दूसरे पार्ट का नाम एनिमल पार्क है." यहां पढ़ें पूरी खबर..

09:36 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment Live News: Zee5 पर मौजूद ये 5.6 रेटिंग वाली इस फिल्म का सस्पेंस और थ्रिल है जबरदस्त

जी5 पर एक बेहतरीन रोमांस थ्रिलर फिल्म मौजूद है. जिसे ऐसे तो IMDB पर सिर्फ 5.6 की रेटिंग मिली है, लेकिन यह फिल्म देखने के लायक है. मूवी में जबरदस्त रोमांस के साथ सस्पेंस और थ्रिल भी देखने को मिलेगा.यहां पढ़ें पूरी खबर..

08:35 (IST) 27 Jan 2026
Entertainment Live News: बॉर्डर 2 चौथे दिन तोड़ा रणवीर सिंह की धुरंधर का रिकॉर्ड, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ की कमाई की और फिल्म ने तीसरे दिन 54.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने अपने चौथे दिन 59 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म ने सिर्फ चार दिनों 180 करोड़ की कमाई कर ली है. बॉर्डर 2 ने रणवीर सिंह के धुरंधर के चौथे दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. क्योंकि इस फिल्म ने अपने चौथे दिन 23.25 करोड़ की कमाई की थी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

First published on: Jan 27, 2026 08:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.