यूट्यूबर और गैंगलीडर एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच रोडीज डबल क्रॉस के दौरान भयंकर बहस शुरू हुई थी। दोनों के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं का विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों स्टार्स सोशल मीडिया और पॉडकास्ट के जरिए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी रखे हुए हैं। हाल ही में दोनों ने अपने-अपने इंटरव्यू में इस मामले पर खुलकर बात की है। इसमें उनके बीच के मतभेद और बढ़ते तनाव की पूरी कहानी सामने आ गई है। आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं।

रोडीज डबल क्रॉस में बढ़ा विवाद

एल्विश यादव ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में बताया कि रोडीज डबल क्रॉस के दौरान उनकी प्रिंस नरूला के साथ झड़प हुई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही। लेकिन दोनों के बीच की लड़ाई तो अब भी शो खत्म होने के बाद भी थमी नहीं है। एल्विश ने बताया है कि उनकी लड़ाई दिसंबर में खत्म हो गई थी और उन्होंने प्रिंस के लिए एक म्यूजिक वीडियो भी बिना फीस के शूट किया था। लेकिन जब लड़ाई का प्रोमो जारी हुआ, तो प्रिंस ने सोशल मीडिया पर फिर से विवाद भड़काना शुरू कर दिया। इसके बाद एल्विश ने प्रिंस से अपने हिस्से हटाने को कहा जिससे पूरा मामला और गड़बड़ होने लगा। एल्विश ने प्रिंस को ‘इगोस्टिक’ बताया और कहा कि वे इन सबसे दूर रहना चाहते हैं।  

एल्विश ने गैंग लीडर्स से रिश्तों पर बताया

इंटरव्यू में एल्विश ने यह भी बताया कि बाकी सभी गैंग लीडर्स के साथ उनके रिश्ते काफी ठीक थे। उन्होंने नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती, रणविजय सिंह, गौतम गुलाटी और अंगद भील को अच्छा दोस्त बताया। खास बात यह है कि नेहा को मिल रहे सोशल मीडिया के निगेटिव कमेंट पर एल्विश ने उनका साथ भी दिया था। यह भी पढ़ें: तलाक के 4 साल बाद सामंथा ने हटाया नागा के नाम का टैटू? वीडियो में खुल गया राज  

प्रिंस नरूला ने किया तीखा पलटवार

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में प्रिंस नरूला ने एल्विश यादव पर निशाना साधते हुए काई बातें बोली हैं। उन्होंने कहा कि एल्विश से लड़ाई तो खत्म हो गई थी, लेकिन उसने सोशल मीडिया पर अपनी ऑडियंस को काफी भड़काया है। प्रिंस ने साफ कहा कि अब वे एक पिता हैं और अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर काफी सीरियस हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर एल्विश उनके खिलाफ गालियां करवाएंगे तो वे भी मुंहतोड़ जवाब देंगे।

प्रिंस ने एल्विश की टीम पर लगाया आरोप

प्रिंस ने यह भी कहा कि जब एल्विश बिग बॉस में थे, तब उनकी टीम उनसे वोट मांगती थी, जबकि प्रिंस ने हमेशा खुद ही फैंस से अपील की। उन्होंने एल्विश को ‘छपरी’ ऑडियंस का हिस्सा बताया और कहा कि अब मीडिया की जरूरत पड़ रही है क्योंकि वे अपनी छवि सुधारना चाहते हैं। यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor बनेंगी लावणी क्वीन! ‘छावा’ डायरेक्टर की अगली फिल्म में निभाएंगी ऐतिहासिक किरदार