Elvish Yadav gets engaged to Jiya Shankar?: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसी स्टोरी लगाई कि फैंस हैरान रह गए. दरअसल उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिससे सब अंदाजा लगा रहे हैं कि एल्विश यादव ने सगाई कर ली है. इस बात की चर्चा तब से शुरू हुई है, जब से यूट्यूबर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है. शेयर की गई इस फोटो में एल्विश किसी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है.
एल्विश यादव ने की एक्ट्रेस जिया शंकर संग सगाई?
बताया जा रहा है कि इस फोटो में एल्विश यादव एक्ट्रेस जिया शंकर का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. जिया की उंगली में एक चमकदार डायमंड रिंग साफ दिख रही है. इस फोटो के साथ एल्विश ने कैप्शन लिखा है- "मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया." फोटो शेयर करते हुए उन्होंने जिया के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी टैग किया है. जिया ने भी इस पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर किया और रेड हार्ट का इमोजी लगाया, जिससे फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए. ऐसे माना जा रहा है कि दोनों ने सगाई रचाई ली है. हालांकि अभी दोनों ने ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
---विज्ञापन---
बता दें एल्विश यादव और एक्ट्रेस जिया शंकर, दोनों ही बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके हैं. दोनों अच्छे दोस्त रहे हैं. वहीं इस फोटो के वायरल होने के बाद हर कोई उनसे पूछ रहा है कि- क्या दोनों ने सच में सगाई कर ली है? सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाइयां भी देते नजर आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक एल्विश या जिया ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. बता दें खबर ये भी है कि ये तस्वीर कोई सगाई नहीं, बल्कि जियो हॉटस्टार के शो "एंगेज्ड" सीजन 2 के प्रमोशन का हिस्सा है. लेकिन अभी कुछ साफ़ नहीं हुआ है.
---विज्ञापन---