TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

भारत की इंटेलिजेंस एजेंट बन छुड़ा रही है आतंकवादियों के छक्के, लेकिन पति संग रोमांटिक ट्रिप पर खुद ठगी गई ये एक्ट्रेस

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी आजकल 'Adrishyam' सीरीज में खूब धमाल मचा रही हैं। फिलहाल वे पिछले 15 दिन से यूरोप ट्रिप पर थीं। वे इटली में अपने पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ फ्लोरेंस सिटी घूमने का प्लान बना रही थीं, इसी दौरान वे लूटपाट का शिकार हुईं। जानें, कैसे हुआ ये सब।

pic credit: Google
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya: पिछले काफी समय से ये एक्ट्रेस आतंकवादियों को पकड़ उन्हें सजा दे रही है। भारत की इंटेलीजेंस एजेंट, बी आई ए में काम करने वाली एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पार्वती सहगल के साथ विदेश में हुई बड़ी घटना। चलिए जानते हैं, क्या हुआ है इनके साथ। [caption id="attachment_437689" align="aligncenter" ] Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya[/caption]

दिव्यंका त्रिपाठी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी अपने पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ यूरोप में 26 जून से वेकेशन पर हैं। वे अपने पति के साथ अपनी आठवीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। आजकल वे सोनी लिव की वेब सीरीज 'अदृश्य' में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पार्वती सहगल का किरदार निभा रही हैं।

हुई लूटपाट का शिकार

सेलिब्रिटी कपल दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने यूरोप में अपनी आठवीं शादी की सालगिरह मनाते समय एक दर्दनाक अनुभव शेयर किया। दरअसल, टीवी की मशहूर जोड़ी दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक यूरोप में लूटपाट का शिकार हो गए हैं। उनकी कार रिजॉर्ट के सिक्योर एरिया में पार्क थी, जिसमें 10 लाख रुपये, पासपोर्ट, वॉलेट और 15 दिन की शॉपिंग का सामान रखा था, जो चोरी हो गए हैं। [video height="1280" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/07/D8405E0A7C03C0EB71EE44EEB1D48CA0_video_dashinit.mp4"][/video]

क्या है पूरा मामला

विवेक दहिया ने अपने साथ हुई इस दर्दनाक घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वे इटली के फ्लोरेंस शहर में घूमने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन उनकी इस प्लानिंग पर पानी फिर गया। दरअसल, जिस रिजॉर्ट के सिक्योर एरिया में उन्होंने कार खड़ी की थी, वहीं पर इस चोरी को अंजाम दिया गया। विवेक के मुताबिक, हम 10 जुलाई को फ्लोरेंस पहुंचे और एक दिन रुकने की प्लानिंग की। हम अपने ठहरने के लिए एक प्रॉपर्टी देखने गए और अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया। हालांकि, जब हम अपना सामान लेने वापस लौटे, तो हम ये देखकर चौंक गए कि कार का शीशा तोड़ कर सब कुछ चोरी हो गया था। कार में हमारे पासपोर्ट, पर्स, पैसे, कीमती सामान और शॉपिंग का सारा सामान था। लगभग 10 लाख का सामान चोरी हुआ है। चोरों ने कुछ पुराने कपड़े और खाने-पीने की चीजें वहीं छोड़ दीं। इतना ही नहीं, रिजॉर्ट का स्टाफ जानता था कि कपल ने अपना सामान कार में रखा हुआ है। [caption id="attachment_437685" align="aligncenter" ] Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya[/caption]

पुलिस ने नहीं की मदद

हालांकि लोकल्स ने उन्हें इस मामले में कोई सहायता नहीं दी। लोकल पुलिस ने चोरी की जगह पर सीसीटीवी कैमरे ना होने का हवाला देते हुए उनके मामले को खारिज कर दिया। विवेक ने बताया कि हमने लोकल पुलिस से कॉन्टेक्ट किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। बिना पैसे और बिना पहचान के फिलहाल दिव्यंका और विवेक फ्लोरेंस के पास एक छोटे से शहर में मौजूद हैं। इंडिया वापिस आने के लिए उनके पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी नहीं हैं। यहां तक कि इंडियन एंबेसी पहुंचने में भी उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा क्योंकि एंबेसी उस दिन बंद थी। लेकिन एक घंटे पहले ही दिव्यंका त्रिपाठी ने स्टेटस शेयर किया है कि उनकी फाइनली अब FIR दर्ज हो गई है। [caption id="attachment_437684" align="aligncenter" ] Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya[/caption] वहीं होटल का स्टाफ जितना संभव हो उनकी मदद कर रहा है। फिलहाल वे टेंपरेरी पासपोर्ट को बनवाए जाने के इंतजार में हैं। विवेक और दिव्यंका ने सोशल मीडिया पर भी आपबीती शेयर की है। ऐसे में उनके फैंस उनके जल्दी और सेफ इंडिया लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: Mirzapur की बीना से पहले भी बॉलीवुड की 5 'भाभी बोल्ड', दो तो अब तक कुंवारी 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.