Arijit Singh: बॉलीवुड के चहेते सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला किया है. उनके इस फैसले से हर कोई शॉक रह गया है. बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गानें देने वाले अरिजीत का यूं रिटायरमेंट लेने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. रिटायरमेंट के ऐलान के बाद अरिजीत सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनके बारे में तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. इंटरनेट पर चर्चा हुई कि अरिजीत सिंह से ‘बॉर्डर 2’ का गाना जबरदस्ती गवाया गया था. इसे लेकर अब फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने खुलासा किया है.
भूषण कुमार ने बताया 'बकवास'
बॉर्डर 2 के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि उन्होंने अरिजीत सिंह से बॉर्डर 2 गाना जबरदस्त गवाया था. भूषण कुमार ने इन दावों को निराधार बताया है. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में भूषण कुमार ने कहा, "कृपया अरिजीत को फोन करके पूछिए, ये सब बकवास है."
---विज्ञापन---
अरिजीत सिंह के साथ हुई जबरदस्ती?
दरअसल अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि अरिजीत सिंह को बॉर्डर 2 के लिए देशभक्ति गाना गाने के लिए मजबूर किया गया था. कहा जा रहा था कि बॉर्डर 2 का गाना 'घर कब आओगे' अरिजीत सिंह से जबरदस्ती गवाया गया.
---विज्ञापन---
बॉर्डर 2 गाना
बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 में शामिल गाने 'घर कब आओगे' को अरिजीत सिंह, सोनू निगम, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने साथ में मिलकर गाया है. इसे सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी पर फिल्माया गया है. ये गाना साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर में शामिल गाने 'संदेशे आते हैं' का रीमेक है. इसका म्यूजिक मिथुन ने दिया और मनोज मुंतशिर ने इसके बोल लिखे हैं.