Dhurandhar Movie Live Updates: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं. माना जा रहा है कि ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की बहुत बड़ी सफल फिल्म हो सकती हैं.
Dhurandhar Movie Live Updates: रणवीर सिंह के अलावा ये स्टार्स भी भरेंगे दम
‘धुरंधर' एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर ने हर किसी का एक्साइटमेंट बढ़ाया है. एक्शन, स्पाई, थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म की कास्ट भी काफी दमदार है, जो दर्शकों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रही है.
---विज्ञापन---
Dhurandhar Movie Live Updates: मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित नहीं है फिल्म
मूवी में रणवीर के अपोजिट सारा अर्जुन हैं, जो रणवीर से 20 साल छोटी हैं. इनकी एज गैप को लेकर काफी बाते हुई थीं. फिल्म को रियल लाइफ हीरो शहीद मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित बताई जा रही थी. वहीं फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने इसे साफ मना किया था. हालांकि शहीद मेजर मोहित शर्मा के पेरेंट्स ने दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म के स्टे के लिए याचिका दी थी. उनको लग रहा था कि मूवी में उनके बेटे के जीवन की घटनाएं ली गई हैं. लेकिन बाद में हालांकि कोर्ट ने स्टे ना लगाकर सेंसर बोर्ड को जल्द से जल्द फिल्म रिव्यू का आदेश दिया था. इसके बाद सेंसर बोर्ड से मूवी को हरी झंडी मिल गई. रणवीर की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज बना हुआ है. ऐसे में आइए फिल्म से जुड़े हर एक नए अपडेट के बारे में जानते हैं...
---विज्ञापन---