Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में छा गई है. फिल्म 19 मार्च 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं इससे ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने इसके पेड प्रीव्यू रखे, जिसे देखने के बाद दर्शक लगातार फिल्म से जुड़ी फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. बता दें आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई पहली 'धुरंधर' का सीक्वल है. पहली फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी (असली नाम जस्कीरत सिंह रांगी) का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान के कराची के ल्यारी में जाकर आतंकवादियों का खात्मा करने की चाल चलता है.
'धुरंधर 2' देखने से पहले याद कर लें 'धुरंधर' की कहानी
सबसे पहले हमजा गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गिरोह में शामिल होता है और आईएसआई के साथ मिलीभगत को उजागर करता है और अंत में रहमान डकैत को मौत के घाट उतार देता है. फिल्म में आर माधवन अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रोल में हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और जासूसी थ्रिलर को नई ऊंचाई दी. इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.
---विज्ञापन---
'धुरंधर 2' की कहानी
बात करें धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की कहानी की, तो इसमें हमजा के उदय और बदले की ओर बढ़ती है. हमजा अब ल्यारी का नया बादशाह बनता है और पाकिस्तान की अपराधी और राजनीतिक दुनिया में अपना राज चलाता है. वहीं इसमें हमजा की बैकस्टोरी को भी दिखाया गया है.
---विज्ञापन---
‘धुरंधर द रिवेंज’ पैन इंडिया रिलीज के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज हो रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर तरह का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. फिल्म में सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार भी हैं. आइए फिल्म से जुड़े लेटेस्ट अपडेट देखते हैं.
फिल्म से एक इंटेंस सीन की झलक सामने आई है. इसमें हमजा चोरी से वीडियो बनाते नजर आ रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में 'रहमान डकैत' का जनाजा उठते नजर आ रहा है. वहीं दूसरी तरफ अब ल्यारी के नए बादशाह का उदय हो रहा है. 'अरशद पप्पू' ल्यारी का नया बादशाह बनता दिख रहा है.