Dhurandhar The Revenge Movie Release LIVE Updates: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज का काउनडाउन शुरू हो गया है. भारत के सभी नेशनल मल्टीप्लेक्स में फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त स्पीड के साथ चल रही है. इसी वजह से 'धुरंधर 2' पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा प्री-सेल करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग के जरिए कुल कितने टिकट बेच लिए हैं.
'धुरंधर 2' एकवांस बुकिंग रिपोर्ट
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती रुझान बताते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पहले दिन और प्रीव्यू शो को मिलाकर मैन मल्टीप्लेक्स में करीब 6 लाख टिकट बेच दिए हैं, जिससे फिल्म ने अब तक कुल कमाई 29.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ 'धुरंधर 2' सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बहुबली 2' के बनाए गए ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है. बता दें कि 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' ने हिन्दी में एडवांस बुकिंग के जरिए 6.50 लाख टिकट बेच दिए थे.
---विज्ञापन---
'धुरंधर 2' की रिलीज
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ईद के 2 दिन पहले 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. हालांकि, मेकर्स ने मूवी रिलीज के एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पूरे भारत में फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा है. 'धुरंधर: द रिवेंज' का ये स्पेशल पेड प्रीव्यू हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में होगा. उम्मीद की जा रही है कि यह आज शाम 5 बजे से शुरू होगा.
---विज्ञापन---
'धुरंधर: द रिवेंज' की कास्ट
आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, मानव गोहिल, दानिश पंडो, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक भी अहम किरदार नजर आने वाले हैं.
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस प्रेडेक्शन
‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग को देखें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर सकती है. वहीं, वर्ल्डवाइड ये फिल्म ओपनिंग डे पर 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है, जिसके साथ फिल्म एक नया रिकॉर्ड सेट करेगी. अगर ऐसा होता है तो फिल्म 'बहुाबली 2' का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…