Dhurandhar The Revenge Movie Release LIVE Updates: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू के दौरान लोगों के बीच फिल्म को लेकर गजब का पागलपन देखने को मिला. इसी बीच नोएडा के DLF मॉल में आधी रात को लोगों ने हंगामा किया. दरअसल, नोएडा के DLF मॉल में टेक्निकल फेलियर के कारण फिल्म 'धुरंधर 2' का सेकंड हाफ कैंसिल हो गया, जिसकी वजह से फिल्म देखने गए लोगों ने मॉल में खूब हंगामा किया.
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च यानी आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच बहुत ही ज्यादा हाइप बनी हुई है, जिसे 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने पेड-प्रीव्यू के साथ और ज्यादा बढ़ा दिया है. मेकर्स का पेड-प्रीव्यू वाला स्टंट ने लोगों के बीच फिल्म के क्रेज को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है. वहीं, इसके कलेक्शन ने बता दिया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ा धमाका करने वाली है.
---विज्ञापन---
'धुरंधर 2' की रिलीज और प्रेडिक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत वाले दिन 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है. 'धुरंधर: द रिवेंज' को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम कुल 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर भारत में 100 करोड़ के पार और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के पार का कलेक्शन कर सकती है.
---विज्ञापन---
'धुरंधर 2' पेड-प्रीव्यू का कलेक्शन
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पूरे भारत में 'धुरंधर: द रिवेंज' का पेड प्रीव्यू रखा है. हिंदी भाषा का पेड प्रीव्यू शाम 5 बजे शुरू हुआ. वहीं, तमिल और तेलुगु भाषा में फिल्म का पेड-प्रिव्यू रात 9 बजे शुरू हुआ. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यू से कुछ ही घंटों में भारत में कुल 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
'धुरंधर: द रिवेंज' की कास्ट
आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, दानिश पंडो, राकेश बेदी, आर. माधवन, सारा अर्जुन, मानव गोहिल, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक भी अहम किरदार नजर आने वाले हैं. यह फिल्म अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…