Deva Trailer Release: शाहिद कपूर की एक्शन मूवी देवा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस को लंबे समय से इसका बेसब्री से इंतजार था। माफिया बनकर शाहिद कपूर ने फैंस के भी होश उड़ा दिए। काफी टाइम बाद शाहिद को एक्शन सीन्स करते हुए देखा गया। 2 मिनट और 19 सेकंड के इस ट्रेलर ने रोमांच और बढ़ा दिया। मूवी में शाहिद के साथ-साथ पूजा हेगड़े भी नजर आई हैं। इसे रोशन एन्ड्रूज ने डायरेक्ट किया है। आइए आपको भी बताते हैं ट्रेलर में क्या-कुछ देखने को मिला?
शाहिद को एक्शन अंदाज में देखकर फैंस के होश उड़ गए। शाहिद देव अम्ब्रे का किरदार निभा रहे हैं और वो एक्शन मूवीज का लेवल अप करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें पूजा हेगड़े भी काफी महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आ रही हैं। कुबरा सैत और पावेल गुलाटी भी इस मूवी में धांसू किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखकर ही लग रहा है कि ये मूवी सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली है और दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगी।
कब होगी मूवी रिलीज?
सिनेमैटोग्राफी से लेकर इसके एक्शन सीन्स काफी शानदार हैं। डायरेक्टर ने इसकी बारिकियों पर काम किया है। ट्रेलर के धमाकेदार बैकग्राउंड ने दर्शकों का रोमांच और बढ़ा दिया है। ये एक्शन थ्रिलर मूवी 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor ने Saif Ali Khan पर हुए हमले पर की बात, बोले- हम सब शॉक्ड थे…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.