TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Deepika Padukone जल्द बनने वाली हैं मां? एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी का चल रहा है दूसरा ट्राइमेस्टर?

Deepika Padukone Pregnancy Rumors: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं, इस खबर के आते ही फैंस खुश हो गए हैं।

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Deepika Padukone Pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर बड़ी खबर आई है की वो जल्द मां बनने वाली हैं। शादी के 5 साल एक्ट्रेस के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान, 38 साल की उम्र में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पिता बनने वाले हैं। दरअसल हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड्स (BAFTA Awards 2024) में एक्ट्रेस ने शिरकत की थी। इसी बीच फैंस ने नोटिस किया की एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है। अब गॉसिप के गलियारों में खबर तेज है कि वो मां बनने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही एक्ट्रेस की ओर से कोई पुष्टि की गई है।

करीबी सूत्र ने दी जानकारी

बता दें कि द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री जल्द मां बनने वाली हैं। वहीं रणवीर सिंह 38 साल की उम्र में पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी कपल के करीबी सूत्र ने दी है। सूत्र का कहना है कि दीपिका और रणवीर ने खुद इस गुडन्यूज को उनके साथ शेयर किया है कि वह जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करेंगे।

5 साल बाद आई गुड न्यूज

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। फैंस को लंबे समय से उनके पेरेंट्स बनने का इंतजार था। अब जैसे ही ये खबर सामने आई तो जंगल में आग की तरह फैल गई। खबर यह भी है कि एक्ट्रेस का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है और जल्द ही वह मां बनेंगी। बीते रविवार को बाफ्टा अवार्ड्स में शिरकत की थी। एक्ट्रेस ने इस समारोह में डिजाइनर साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वो बेहद हसीन लग रही थीं। एक्ट्रेस ने भारत की ओर रिप्रजेंट किया था, तभी से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी रूमर्स ने तूल पकड़ लिया। अब सभी इस बात की सच्चाई जानना चाहते हैं।

फैंस कर रहे कमेंट्स

दीपिका पादुकोण की बाफ्टा अवार्ड्स में वाली फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग कह रहे हैं कि वो मां बनने वाली हैं। अब यूजर्स अपने कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और साड़ी से बेबी बंप छुपाए हुए हैं। एक ने लिखा- मुझे लग रहा है दीपिका प्रेग्नेंट हैं। एक अन्य ने कहा- उनका बेबी बंप विजीबल है और उनके हाथों का पोज काफी कुछ कह रहा है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.