TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Deepika Padukone ने बेटी के जन्म के बाद बदला इंस्टाग्राम बायो, 3 शब्द पढ़ हंस देंगे आप

Deepika Padukone changes Instagram bio: दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है और अब वो मां बन गई हैं। मां बनने के 9 दिन बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम बायो में बड़ा बदलाव किया है। दीपिका के लेटेस्ट इंस्टाग्राम बायो में उन्होंने बताया है कि वो मां बनने के बाद पूरा दिन क्या कर रही हैं।

deepika padukone
Deepika Padukone changes Instagram bio: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को बेटी का दुनिया में वेलकम किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर शादी के 6 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। दीपिका 9 दिन से हॉस्पिटल में है और जल्द उनके डिस्चार्ज होने की खबरें आ रही हैं। इस बीच न्यू मॉम दीपिका पादुकोण ने अपने चाहनों वालों के साथ अपना नया अपडेट शेयर किया है कि वो मां बनने के बाद बीते इतने दिनों से क्या कर रही हैं।

दीपिका ने बदला इंस्टाग्राम बायो

दरअसल, मां बनने के 9 दिनों के बाद दीपिका पादुकोण ने अपना इंस्टाग्राम बायो (Deepika Padukone changes Instagram bio) बदला है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो आजकल क्या कर रही हैं। दीपिका की इस नए बायो से हर नई मां खुद को जोड़ पाएगी। सिर्फ नई मां ही नहीं बल्कि हर मां दीपिका की इस फीलिंग को समझ पाएंगी। दीपिका इन दिनों अपनी नन्ही परी के साथ समय बिता रही हैं और इस समय दीपिका की मदर ड्यूटी ऑन है। यह भी पढ़ें: फंदे पर 11 लाशें देख दिल दहल जाएगा! Netflix पर ये डॉक्यूमेंट्री बताएगी दिल्ली के बुराड़ी कांड का सच

न्यू मॉम दीपिका पादुकोण के 3 काम

दीपिका पादुकोण ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है और वो पहली बार मां बनने की फीलिंग को एन्जॉय कर रही हैं। मगर इसके साथ ही वो मां होने की जिम्मेदारियों को भी निभा रही हैं, जो उनकी लेटेस्ट बायो से साफ पता चल रहा है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम बायो अब 'फीड. बर्प. स्लीप. रिपीट' कर लिया है।  

रणवीर सिंह की मुराद हुई पूरी 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नए-नए पैरेंट्स बने हैं और इनके घर बेटी ने जन्म लिया है। बेटी के जन्म से रणवीर की मुराद पूरी हो गई है, क्योंकि हमेशा से ही एक्टर एक बेटी की कामना करते नजर आए हैं। ज्यादातर जब भी रणवीर से बच्चों को लेकर बात की जाती थी, जब-जब रणवीर ने कहा कि वो दीपिका पादुकोण जैसी ही प्यारी और क्यूट-सी एक बेटी चाहते हैं। बेटी होने के बाद उनकी लाइफ पूरी हो जाएगी। https://www.instagram.com/p/C3-dmx2suTg/?img_index=1 यह भी पढ़ें: 24 की एक्ट्रेस खुद से 13 साल बड़े एक्टर संग रचाएंगी शादी? रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.