सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'सिकंदर' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक्टर उनकी पूरी कास्ट मूवी के प्रमोशन में काफी बिजी दिखाई दे रही है। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की थीं। इनमें वो हाथ में राम मंदिर वाली घड़ी पहने दिखाई दिए थे। हालांकि उनके फैंस को ये काफी पसंद भी आई। वहीं अब इस पर विवाद छिड़ गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे इस्लामी मान्यताओं के खिलाफ बताया और वो एक्टर पर भड़कते भी दिखाई दिए। यह भी पढ़ें: मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ बनी ‘सिकंदर’ के रास्ते का कांटा! जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना?

क्या बोले मौलाना रजवी

मौलाना रजवी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें वो सलमान खान पर भड़कते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सलमान एक मशहूर कलाकार हैं। उन्हें राम मंदिर का प्रचार करने के लिए राम संस्करण की घड़ी पहने देखा गया है, अगर कोई भी मुस्लिम चाहे वो सलमान खान ही क्यों न हो राम मंदिर या फिर कोई भी गैर-मुस्लिम चीज का प्रचार करता है तो वो हराम और अवैध माना जाता है। मैं सलमान से आग्रह करता हूं कि वो शरीयत के सिद्धांतों का पालन करें। उन्हें ऐसी चीजों से बचना चाहिए और तुरंत इसे हटा देना चाहिए।'

किस पर भड़का विवाद?

दरअसल हाल ही में सलमान खान को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की पोस्ट में हाथ में एक लग्जरी घड़ी पहने देखा गया। इस घड़ी पर अयोध्या के राम मंदिर की छवि थी। वहीं इसके डायल पर 'जय श्री राम' भी लिखा हुआ था। कैप्शन में सलमान ने लिखा था कि ईद पर सिनेमाघरों में मिलते हैं। वहीं ये फोटोज उनके फैंस को काफी पसंद भी आई थी। हालांकि मौलाना रजवी इस पर खूब भड़क उठे।

30 मार्च को रिलीज हो रही मूवी

बता दें सलमान खान की मूवी कल यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मूवी की कास्ट की बात करें तो मूवी में पहली बार सलमान के साथ रश्मिका मंदाना को देखा जाएगा। पहली बार दोनों साथ में स्क्रीन पर दिखाई देंगे। वहीं सलमान और रश्मिका के साथ-साथ मूवी में काजल अग्रवाल, सत्यराज, सुनील शेट्टी, नवाब शाह और प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह भी पढ़ें: ‘सिकंदर’ का गाना ‘हम आपके बिना’ रिलीज, रश्मिका मंदाना के प्यार में डूबे दिखे सलमान खान