इंडियन टीवी का सबसे फेमस क्राइम शो CID अपने नए सीजन CID 2 के साथ एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। जहां शो के नए और पुराने स्टार्स की वापसी से दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप ने नई हलचल मचा दी है। इस वीडियो में अभिजीत और डॉक्टर तारिका की शादी की बात होती दिख रही है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और कन्फ्यूजन दोनों बढ़ गए हैं।

वायरल वीडियो में दिखी शादी की झलक?

हाल ही में इंटरनेट पर CID 2 का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एसीपी प्रद्युमन अभिजीत को सख्त लहजे में तारिका से शादी करने का ऑर्डर देते नजर आ रहे हैं। पहले अभिजीत थोड़ा झिझकते हैं लेकिन जब प्रद्युमन उनको अपना ऑर्डर देते हैं तो वह मान जाते हैं। यह क्लिप फैंस को असमंजस में डाल रही है कि क्या वाकई ऐसा ट्रैक शो में दिखाया जाएगा या कोई पुरानी क्लिप है।

सिर्फ एक एडिटेड क्लिप निकली ये वीडियो

लेकिन बाद में तमाम जांच और सच जानने के बाद वायरल वीडियो की सच्चाई देखने को मिली। बता दें कि जो लोग इस वीडियो को देखकर एक्साइटेड हो गए थे, उनके लिए एक अहम जानकारी यह है कि यह क्लिप पूरी तरह से एडिटेड है। शो में अब तक ऐसा कोई ट्रैक नहीं दिखाया गया है जिसमें अभिजीत और तारिका की शादी की पुष्टि हो। यह वीडियो एक फैन मेड एडिट है, जिसे शो के पुराने फुटेज को जोड़कर तैयार किया गया है।  

फैंस के बीच फेमस है अभिजीत-तारिका की जोड़ी

CID में रोमांस जैसी चीजें भाले ही ज्यादा नहीं दिखाई जाती हों, लेकिन अभिजीत और डॉक्टर तारिका की जोड़ी को दर्शकों और उनके फैंस ने हमेशा से पसंद किया है। श्रद्धा मुसले द्वारा निभाया गया तारिका का किरदार घर-घर में बेहद पॉपुलर रहा है। अब ऐसे में चर्चाएं हैं कि वह CID 2 में दोबारा दिखाई दे सकती हैं। यह भी पढ़ें:  Babil Khan की वीडियो पर क्या बोले Raghav Juyal और Siddhant Chaturvedi? इंस्टा पर पोस्ट किया शेयर

एसीपी प्रद्युमन की वापसी से खुश हुए दर्शक

CID 2 की शुरुआत के साथ ही फैंस को सबसे ज्यादा खुशी एसीपी प्रद्युमन की वापसी को लेकर हुई है। शो में नए किरदार एसीपी आयुष्मान (पार्थ समाथान) को भी जोड़ा गया है, जिससे अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले एपिसोड्स में एसीपी प्रद्युमन और आयुष्मान के बीच टकराव भी देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें: Raid 2 Vs The Bhootni BO Collection: वीकेंड पर ‘रेड 2’ की बड़ी कमाई, जानिए ‘भूतनी’ से कितनी आगे निकली फिल्म