TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

यौन उत्पीड़न के केस में फंसे फेमस कोरियोग्राफर, रेप और धमकी देने के आरोप; दर्ज हुई FIR

Actress sexually Harassed By Choreographer: फेमस कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर 21 साल की महिला साथी ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानी की परेशानी बढ़ गई है और एफआईआर दर्ज हो गई है।

Actress sexually Harassed By Choreographer: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से लगातार हैरान कर देने वाली खबरें आ रही हैं, जिनसे सनसनी फैल रही है। अब हाल ही में एक और खबर सामने आई है जिसमें एक 21 साल की महिला ने कोरियोग्राफर जानी मास्टर (शेख जानी बाशा) पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। कोरियोग्राफर का नाम जानी मास्टर है। महिला ने पुलिस में शिकायत की है जिसके बाद मामले की जांच हुई और आगे एक्शन लिया गया। जानी मास्टर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या है पूरा मामला...

शूटिंग के दौरान हुआ यौन उत्पीड़न

पुलिस ने कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा, जो जानी मास्टर के नाम से फेमस हैं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में FIR दर्ज कर ली है। दरअसल 21 साल की महिला ने कोरियोग्राफर पर आरोप लगाया है कि शूटिंग के दौरान वो उनका यौन उत्पीड़न करते थे। शिकायत हैदराबाद में रायदुर्गम पुलिस थाने में की गई जिसके बाद से पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू कर दी। यह भी पढ़ें: Ananya Panday किसके साथ रिलेशनशिप में? रिवील हुआ नाम! प्यार पर खुलकर बोलीं ‘Call me Bae’

महिला ने मारपीट का भी लगाया आरोप

पीड़ित महिला ने आरोपी कोरियोग्राफर पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में उसने बताया है कि शूटिंग के दौरान कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया गया। इसके साथ ही महिला ने कहा है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता के बयान के आधार पर रायदुर्गम पुलिस ने कथित तौर पर एक जीरो एफआईआर दर्ज की और इसे आगे की जांच के लिए नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि महिला नरसिंगी की निवासी है इसलिए ये मामला वहीं की पुलिस को सौंप दिया गया है।

कौन कौन से लगे आरोप

अब महिला की शिकायत के आधार पर जानी मास्टर पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), आपराधिक धमकी (506) और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने (323) के तहत मामला दर्ज किया गया है। तेलंगाना की महिला सुरक्षा शाखा (WSW) की महानिदेशक शिखा गोयल ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने मामले में मार्गदर्शन के लिए उनसे संपर्क किया। यह भी पढ़ें: Elvish Yadav को किसने दी जान से मारने की धमकी? सोशल मीडिया पर इस खबर से फैली सनसनी

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.