TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

Chhoriyan Chali Gaon: चाह कर भी IAS नहीं बन पाएगी ये 12 साल की लड़की, वजह जानकर रेहा के निकले आंसू

Chhoriyan Chali Gaon: जी-टीवी के 'छोरियां चली गांव' में गांव की जिंदगी जी रही रेहा सुखेजा हाल ही में शो के बीच में काफी भावुक दिखाई दी। उन्होंने एक 12 साल की लड़की की कहानी सुनाई, जो पढ़ाई के लिए लड़ाई कर रही थी। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

Chhoriyan Chali Gaon: फिल्म 'जवान' से चर्चा में आई रेहा सुखेजा इन दिनों जी-टीवी के 'छोरियां चली गांव' में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उन्हें शो के अंदर टास्क के दौरान भावुक होते हुए देखा गया। शो में 'अग्नि परीक्षा' चुनौती के दौरान रेहा सुखेजा ने बताया कि टास्क के दौरान वह गांव के एक घर पर पहुंचीं। जहां उन्हें एक 12 साल की लड़की मिली, जिसका सपना आईएएस अफसर बनने का था। लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उसका परिवार उसकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकता था। रेहा सुखेजा ने कहा कि वो 12 साल की लड़की अपनी पढ़ाई के लिए लड़ाई कर रही है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

उस पल अंदर से टूट गईं…

छोरियां चली गांव में टास्क के दौरान रेहा सुखेजा ने बताया कि वह गांव की एक 12 साल की लड़की के बारे में जानकर काफी इमोशनल हो गईं। रेहा ने बताया कि वह लड़की आईएएस अधिकारी बनना चाहती है, लेकिन उसे एक कड़वी सच्चाई भी पता है कि उसका परिवार ये सपना पूरा करने में सक्षम नहीं है; वे उसकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते हैं। रेहा ने कहा कि जब उन्हें उस लड़की ने ये बात बताई तो उस पल वह अंदर से टूट गईं। रेहा ने कहा कि उस 12 साल की लड़की को पहले से पता था कि शायद यह सपना कभी सच नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon में आया नया ट्विस्ट, दोस्त ने किया दोस्त को नॉमिनेट

पूरा हो जा लड़की का सपना

रेहा ने रोते हुए आगे कहा कि वह बस यही प्रार्थना कर रही हैं कि किसी भी तरह उस लड़की का सपना पूरा हो जाए। इस वक्त मुझे और कुछ नहीं चाहिए। रेहा की इस बात ने वहां मौजूद सभी लोगों के दिल को छू लिया है। रेहा ने ये बात महापरीक्षा की 'अग्नि परीक्षा' चुनौती का सामना करने से ठीक पहले कही थी। इस टास्क में रेहा ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिया था, लेकिन वह ये टास्क जीत नहीं पाई थी। टास्क जीतकर कृष्णा श्रॉफ छोरी नंबर वन बन गई और उन्होंने रेहा को नॉमिनेट कर दिया। भले ही रेहा ने ये टास्क नहीं जीता और नॉमिनेट हो गई, लेकिन उनकी बातों ने सभी का दिल जीत लिया था।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.