TrendingKBC 16Saif Ali Khan

---Advertisement---

Celebrity MasterChef में दीपिका कक्कड़ ने फिर जीता दिल, चोटिल हालत में भी कंटेस्टेंट्स को…

Dipika Kakar in Celebrity MasterChef: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में दीपिका कक्कड़ ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने चोटिल हालत में भी अपने साथी कंटेस्टेंट्स के लिए कुकिंग की। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Dipika Kakar in Celebrity MasterChef: सोनी चैनल का शो 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में टीवी के मशहूर एक्टर्स कुकिंग करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो में पहला एविक्शन भी देखना को मिला। जहां चंदन प्रभाकर का शो से पत्ता कट चुका है। अब बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं हाल ही में दीपिका कक्कड़ के कंधे में चोट लग गई। इसके बाद भी उन्होंने अपने साथी कंटेस्टेंट्स को स्वीट ट्रीट देकर फैंस का दिल जीत लिया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है? यह भी पढ़ें: India’s Got Latent: ‘इन लोगों पर दर्ज हो FIR…’ KRK ने मुंबई पुलिस से क्यों की ये मांग? देखें वीडियो

पति शोएब ने व्लॉग में दी जानकारी

दरअसल शो में अपनी कुकिंग से इंप्रेस करने वाली दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था कि दीपिका चोटिल हो गई हैं। साथ ही वीडियो में दीपिका हाथ में स्लिंग पहने नजर भी आई थीं। भले ही दीपिका दर्द में हो लेकिन उन्होंने अपने फैंस और अपने साथी कंटेस्टेंट्स को निराश नहीं किया।

कंटेस्टेंट्स के लिए बनाया केक

दीपिका ने हाल ही में चोट लगने के बाद भी अपने साथी कंटेस्टेंट्स के लिए केक बनाकर ट्रिट दी। हाल ही में शो में टीम के रूप में कंटेस्टेंट्स चुनौतियों का सामना करते नजर आए। दीपिका ने व्लॉग में बताया कि उनकी टीम में 15-20 लोगों का खाना बनाया। पूरी टीम ने दबाव में रहने के बाद भी अच्छे से काम करके टाइम पर चैलेंज पूरा किया। इसके बाद दीपिका ने अपने कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते हुए उन्हें स्पेशल ट्रीट दी। कंधे में चोट होने के बाद भी दीपिका ने अपने साथी कंटेस्टेंट्स के लिए केक बनाया।

डॉक्टर की सलाह

चोट लगने के बाद भी दीपिका ने केक बनाया तो फैंस के साथ कंटेस्टेंट्स और जज फराह खान, रणवीर बरार और विकास खन्ना ने भी उनकी खूब तारीफ की। वहीं शोएब ने व्लॉग में दीपिका की चोट के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें डॉक्टर ने कुकिंग के दौरान अपने हाथ का स्लिंग हटाने की परमिशन दी है। यह भी पढ़ें: शादी होते ही चमकी एक्ट्रेस की किस्मत, निकाह बना गुडलक! फ्लॉप फिल्म को मिल रहा बेशुमार प्यार

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.