TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Box Office Collection Day 5: ‘स्त्री 2’ के आगे ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ का छूटा पसीना, जानें कैसा रहा पांचवें दिन का कलेक्शन

Box Office Collection Day 5: थिएटर पर तो इस बार एक साथ तीन मेगास्टार फिल्मों ने रिलीज होकर घमासान ही मचा दिया है, स्त्री 2 से लेकर खेल खेल में और वेदा का पांचवें दिन का लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है।

इमेज क्रेडिट: Google
Box Office Collection Day 5: 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में एक नहीं बल्कि तीन फिल्मों ने एक साथ धांसू एंट्री मारी थी। राजकुमार राव (Rajkummar Rao), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की 'स्त्री 2', से लेकर जॉन अब्राहम (John Abraham) की 'वेदा' (Vedaa) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein) तीनी ही बड़े बजट की फिल्में हैं। तीनों फिल्मों के ट्रेलर इतने धांसू थे कि लोगों को उनका बेसब्री से इंतजार था। पहले ही दिन 'स्त्री 2' ने थिएटर पर कोहराम मचा दिया, तो वेदा और खेल खेल में ने भी ऑडियंस को एंटरटेन किया। अब तीनों मूवी को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं, और उनका लेटेस्ट कलेक्शन भी आ गया है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन के दिन कैसा रहा फिल्मों का कलेक्शन।

'वेदा' ने किया कितना कलेक्शन

अब सबसे पहले जान लेते हैं वेदा की कमाई के बारे में कि उसने रक्षाबंधन के दिन कितना कलेक्शन किया। जॉन अब्राहम शरवरी वाघ की ये फिल्म एक्शन से भरपूर है जिसकी कहानी शानदार है। फिल्म ने 15 अगस्त के दिन सिनेमाघर में दस्तक दी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो गए हैं, तो इसका लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, वेदा ने 5वें दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया। अब कुल कलेक्शन 15.50 करोड़ हो गया है। यह भी पढ़ें: मुस्लिम एक्ट्रेस ब्राह्मण स्टार से रचाई शादी, जबरदस्ती बदला नाम, फिल्मों से भी हुई गायब

स्त्री 2 ने दिखा खौफ

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने तो थिएटर पर गदर मचा दिया है। पहले दिन से लेकर पांचवें दिन तक हर दिन कमाई शानदार रही। रक्षाबंधन को भी फिल्म की कमाई अच्छी रही, हालांकि पहले से कमी आई लेकिन फिर भी कहा जा सकता है की मानकों पर खरी उतरी। बात कलेक्शन की करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 37 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है, ऐसे में कुल कलेक्शन 228.45 करोड़ रहा।

खेल खेल में

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म खेल खेल में भी लोगों को पसंद तो आ रही है, लेकिन जितनी उम्मीद थी उतनी कमाई करने में नाकाम रही है। फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तापसी पन्नू, फरदीन खान, अक्षय कुमार की इस मूवी ने पांचवें दिन 1.90 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 15.95 करोड़ हो गया है। यह भी पढ़ें: 42 की उम्र में मौत, मरने के बाद भी सालाना कमाता है 900 करोड़; बॉलीवुड स्टार्स भी करते हैं उसकी नकल

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.