Sunny Deol Heroine: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से सिनेमाघरों में तहलका मचाने जा रहे हैं. उनकी ये फिल्म 23 जनवरी 2026 में रिलीज होगी. हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. ऐसे में आज हम आपको सनी देओल की एक बहुत ही खूबसूरत और हसीन हीरोइन से मिलवा रहे हैं. 51 साल की हो चुकी इस बॉलीवुड हसीना ने अबतक शादी नहीं रचाई है. अबतक एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. सनी देओल संग एक्ट्रेस ने ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी. 51 की उम्र में लोग इनकी अदाएं पर फिदा हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर एक्ट्रेस अपने लुक्स से तहलका मचा देती हैं.
जी हम बात कर रहे हैं सनी देओल की हीरोइन, गदर फिल्म की लीड अदाकारा अमीषा पटेल की, जो आज भी अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. आज भी एक्ट्रेस की जबरदस्त पॉपुलैरिटी है. अमीषा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई रोमांटिक फिल्म 'कहो ना प्यार है' से किया था. इस फिल्म में वो ऋतिक रोशन के साथ लीड रोल में थीं. दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी.
---विज्ञापन---
सनी देओल की हीरोइन
लेकिन सनी देओल संग उनकी फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की कुछ बात ही अलग है. इस फिल्म ने अमीषा को इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई. उनकी दीवानगी हर दर्शक के दिल में बस गई. सनी देओल और अमीषा पटेल की ऑनस्क्रीन जोड़ी आज भी हर सिनेमाप्रेमी के दिल में बसी हुई है. जबरदस्त शुरुआत के बाद अमीषा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगीं और ऐसे में अमीषा लीड रोल से हटने लगीं. इसके बाद कुछ गिनी चुनी फिल्मों में नजर आईं अमीषा ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली. सालों बाद फिर अमीषा का जादू दर्शकों पर छा गया. साल 2023 में आई फिल्म 'गदर 2' से उन्होंने फिर कमाल कर दिया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और एक्ट्रेस का करियर एक बार फिर ट्रैक पर आ गया.
---विज्ञापन---
आज 51 की उम्र में भी अमीषा पटेल बेहद फिट और एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया अमीषा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. कई इवेंट्स में भी एक्ट्रेस कहर ढाती दिखती हैं.