TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

श्रीदेवी से शादी करने के बाद अर्जुन-अंशुला को लेकर क्यों गिल्ट में थे बोनी कपूर, इंटरव्यू में खुलासा

Boney kapoor on relation with sridevi: बोनी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी और श्रीदेवी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से शेयर किए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि श्रीदेवी से शादी करने के बाद वो अर्जुन-अंशुला को लेकर क्यों गिल्ट में रहे।

Bony kapoor
Boney kapoor on relation with sridevi: बोनी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रीदेवी और अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और कुछ अनसुने किस्से शेयर किए हैं। उन्होंने बताया वो समझ सकते हैं कि श्रीदेवी से शादी के बाद अर्जुन कपूर पर क्या बीती थी। बोनी ने इंटरव्यू में फादरहुड पर भी बात की है और बताया है कि उन्होंने अर्जुन पर कभी गुस्सा नहीं किया है, बल्कि वो उनपर गुस्सा होते हैं।

क्यों श्रीदेवी से शादी के बाद गिल्ट में थे बोनी कपूर

श्रीदेवी को अक्सर बोनी कपूर की पहली शादी तोड़ने का कारण माना जाता था। यही वजह है कि अर्जुन ने कभी उन्हें एक्सेप्ट नहीं किया। उन्होंने न श्रीदेवी से रिश्ता रखा और न ही जान्हवी और खुशी से नाता रखा। हालांकि, श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन कपूर ही थे, जो अपने पिता और बहनों के आगे ढाल बनकर खड़े रहे। अब अर्जुन पिता बोनी और बहनों के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। अर्जुन के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो अर्जुन के गुस्से को समझ सकते हैं। श्रीदेवी से दूसरी शादी करने के बाद वो अर्जुन और अंशुला को लेकर गिल्ट में रहे।

अर्जुन क्यों होते हैं बोनी पर गुस्सा

बोनी ने फादरहुड पर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने जान्हवी और खुशी पर बस एक बार गुस्सा किया है। उन्होंने आज तक कभी अर्जुन पर गुस्सा नहीं बल्कि अर्जुन ही उनपर गुस्सा करते हैं, इसका हक उन्होंने खुद अर्जुन को दिया है।

बोनी की मां ने श्रीदेवी से कहा था कि उन्हें राखी बांधे

बोनी ने बताया कि वो अपनी पहली पत्नी के साथ बहुत ईमानदार थे। उन्होंने बताया कि मोना को हमेशा से ही पता था कि वो श्री को पसंद करते हैं। श्रीदेवी शादी से पहले उनके और मोना के साथ एक ही घर में रहती थी। बोनी ने बताया कि उनकी मां भी समझ चुकी थी कि श्रीदेवी के लिए उनके मन में फीलिंग्स है। यही वजह थी कि उन्होंने श्रीदेवी को बुलाकर कहा था कि वो उन्हें राखी बांधे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.