Sunny Deol Movies 2026: 90s के सुपरस्टार सनी देओल एक बार फिर अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गरजने लगे हैं. साल 2023 में आई फिल्म ‘गदर 2’ से जबरदस्त वापसी करने के बाद सनी एक से बढ़कर एक फिल्म कर रहे हैं. उनके एक्शन का जलवा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गरजने लगा है. इसी कड़ी में साल 2026 में उनकी 5 धुआंधार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. आइए आज आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

बॉर्डर 2

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2, जिसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसे स्टार्स नजर आएंगे. ये फिल्म 22 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

गबरू

सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ में सनी के साथ सिमरन, प्रीत कमानी, दर्शन जरीवाला और निशु दीक्षित नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर भी जारी हुआ था, जिसमें इसकी रिलीज डेट 13 मार्च 2026 रखी गई है.

---विज्ञापन---

लाहौर

ये एक वॉर ड्रामा फिल्म है जिसने सनी देओल के साथ प्रिटी जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे. फिल्म की कहानी 1947 के दौर की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है. इसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं.

इक्का

एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लेकर अभी काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि अभी फिल्म शूटिंग जारी है. इसे सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना और संजीदा शेख इस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे.

रामायणम पार्ट

नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म ‘रामायणम’ अपने फर्स्ट लुक के बाद से ही सुर्खियों में है. इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में सनी देओल हनुमान जी का दमदार रोल निभाने वाले हैं. ये फिल्म दीपावली 2026 में रिलीज होगी.