TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

अबू जानी-संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में सितारों ने बिखेरा जलवा, देखें फोटोज

Abu Jani-Sandeep Khosla Diwali Bash: बॉलीवुड में दिवाली पार्टी का सिलसिला जारी है। मनीष मल्होत्रा के बाद अबू जानी-संदीप खोसला ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने जलवा बिखेरा।

Abu Jani-Sandeep Khosla Diwali Bash: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के बाद बॉलीवुड सितारों ने अबू जानी-संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में जलवा बिखेरा। बॉलीवुड एक्टर्स दिवाली के समय अक्सर सज-धजकर पार्टियों में एंट्री लेते हैं। सेलिब्रिटी डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने भी अपने घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। यहां सितारों ने मेला लगाया। बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने एथनिक आउटफिट्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। आइए आपको भी बताते हैं कौन-कौन दिवाली पार्टी में स्पॉट हुआ।

ये सितारे आए नजर

अनिल कपूर, सुनीता कपूर, करण जौहर, अगस्त्य नंदा और कई सितारों ने पार्टी में अपने एथनिक लुक्स से सबको दिवाना बना दिया। अबू जानी और संदीप खोसला की इस पार्टी में सेलेब्स ने अपने लुक्स से चार चांद लगा दिए। पार्टी में पहुंचे कुछ सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। यह भी पढ़ें: जब शालिनी पासी ने मुंडवा लिया था सिर, पहनती थीं ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े; इंटरव्यू में बताई वजह

एथनिक लुक में खूब जचे सितारे

इस शानदार दिवाली पार्टी में अनिल कपूर, नताशा स्टेनकोविक, नीतू कपूर, ऋचा चड्ढा और अली फजल जैसे बॉलीवुड सेलेब्स काफी एन्जॉय करते नजर आए। सितारों के बिना बॉलीवुड की कोई भी पार्टी अधूरी ही होती है। अबू और संदीप की पार्टी में सभी सितारे घर के बाहर पोज करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इनका ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।

मनीष मल्होत्रा ने की थी दिवाली पार्टी की शुरुआत

महीने की शुरुआत में फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। उनकी पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे दिखाई दिए थे। दिवाली पार्टी सितारों के बिना अधूरी ही होती है। इस पार्टी में जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था, वो आलिया भट्ट थीं। आलिया ने इस पार्टी में अपने पुराने आउटफिट को रिपीट किया था। दरअसल आलिया ने अपनी मेहंदी का लहंगा दोबारा पहना था। यह भी पढ़ें: Netflix पर कृति-काजोल की फिल्म निकली फुस्सी बम, जानें Do Patti की 5 कमियां

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.