TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

नहीं रही दिग्गज अभिनेत्री स्मृति, बहन के घर पर ली आखिरी सांस, सुपरस्टार्स संग किया काम

Smriti Biswas Passed Away: हिंदी और बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास का निधन हो गया है। राजकपूर और गुरुदत्त जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने वाली अभिनेत्री ने 100 साल की उम्र में दम तोड़ दिया है।

Smriti Biswas Passed Away
Smriti Biswas Passed Away: बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हिंदी और बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास का निधन हो गया है। राजकपूर और गुरुदत्त जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने वाली अभिनेत्री ने 100 साल की उम्र में दम तोड़ दिया है। इस खबर से सिनेमा जगत को बहुत बड़ा झगटा लगा है।

नहीं रहीं स्मृति बिस्वास

अपने दौर की फेमस एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास नारंग का बुधवार शाम को निधन हुआ है। उन्होंने फरवरी महीने में अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। एक्ट्रेस के निधन से उनके चाहने वाले दुखी हो गई हैं और एक्ट्रेस की मौत पर शोक जता रहे हैं। स्मृति बिस्वास ने बंगाली और हिंदी सिनेमा के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया था।

फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने जताया शोक

स्मृति बिस्वास के निधन पर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने ट्वीट कर उनके मौत पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन को कल गुजरे जमाने की अभिनेत्री स्मृति बिस्वास के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। स्मृति बिस्वास, जिन्होंने इस साल फरवरी में अपनी सेंचुरी मनाई, 1940 और 1950 के दशक में सबसे जीवंत और आकर्षक एक्ट्रेसेसे में से एक थीं।'

बहन के घर पर तोड़ा दम

स्मृति बिस्वास नारंग उम्र के इस पड़ाव पर कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थीं। इस वजह से वो 28 साल पहले ही नासिक में अपनी बहन के पास रहने चली गई थीं। जहां वो सिंपल लाइफ बिता रही थीं। एक्ट्रेस ने बुधवार शाम अपनी बहन के घर पर ही आखिरी सांस ली। उन्होंने हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक अपना योगदान दिया है और कई हिट फिल्में दी। गुरुवार सुबह 10 बजे एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया। https://www.instagram.com/filmheritagefoundation/p/C3KtHiKhrqb/?img_index=1 यह भी पढ़ें: GOLD का बांधनी घाघरा पहन ‘मामेरू’ रस्म में खूब जंची Radhika Merchant, जानें दुप्पटे की खासियत  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.